ePaper

Vidur Niti Quotes For Mental Peace: क्या है वह एक शक्ति जिसे विदुर ने बताया दुनिया का सबसे बड़ा सुख

Updated at : 19 Jan 2026 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti Quotes For Mental Peace: क्या है वह एक शक्ति जिसे विदुर ने बताया दुनिया का सबसे बड़ा सुख

Vidur Niti Quotes For Mental Peace

Vidur Niti Quotes For Mental Peace: अगर आप भी आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में खुश रहना चाहते हैं तो विदुर का यह छोटा सा मंत्र जरुर याद रखें. पकड़कर रखने से दुख बढ़ता है और छोड़ देने यानि की माफ करने से सुख मिलता है.

विज्ञापन

Vidur Niti Quotes For Mental Peace: आज की फास्ट लाइफस्टाइल में हर व्यक्ति मानसिक शांति की तलाश में है. ऐसे में महात्मा विदुर की सदियों पुरानी नीतियां किसी लाइफ हैक से कम नहीं हैं. विदुर नीति के अनुसार हमारे भीतर एक ऐसी गुप्त शक्ति छिपी है जिसे अगर हम पहचान लें तो जीवन की दिशा बदल सकती है. यह शक्ति न केवल आपके मन को शांत करेगी बल्कि सफलता के बंद दरवाजे भी खोल देगी. विदुर जी का मानना था कि दुनिया में सब कुछ माफी से हासिल किया जा सकता है.आइए जानते हैं विदुर की यह शक्ति आज के समय में आपके कैसे काम आएगी.

  • बदला लेने की आदत छोड़ें : आजकल कोई हमें कुछ कह देता है तो हम दिन भर उसके बारे में सोचकर परेशान रहते हैं. विदुर कहते हैं कि माफ कर देना कमजोरी नहीं बल्कि सबसे बड़ी ताकत है.जब आप किसी को माफ कर देते हैं तो आपका दिमाग फालतू की बातों से हटकर अपने काम पर फोकस करने लगता है.
  • मन का बोझ हल्का करें: जैसे हम पुराने और बेकार फोटो डिलीट करके फोन की मेमोरी खाली करते हैं वैसे ही दूसरों की गलतियों को माफ करना आपके दिमाग का बोझ कम करता है. शांत दिमाग ही सबसे अच्छा फैसला ले सकता है और आपको सफलता दिला सकता है.
  • सबसे बड़ा सुख क्या है: विदुर नीति के अनुसार जिस इंसान के मन में किसी के लिए नफरत या गुस्सा नहीं होता उसे ही सबसे अच्छी नींद आती है और गहरी सुकून भरी नींद ही दुनिया का सबसे बड़ा सुख है.

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के 5 ऐसे सूत्र,जिन्हें अपनाते ही बदल जाएगी आपकी किस्मत

Also Read : Vidur Niti: इस तरह के लाेगों से रहें सावधान वरना हो जाएंगे बर्बाद, जानिए क्या कहती है विदुर नीति

Also Read : Vidur Niti Life Lessons: जब अपने ही रचें साजिश, तो विदुर की ये बातें दिखाएंगी जीत की राह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola