ePaper

Vastu Tips: अपने पूजा घर से अभी हटा दें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Updated at : 26 Apr 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें कि आप के घर के मंदिर में क्या करना शुभ है और क्या नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

विज्ञापन

Vastu Tips: हम सभी के घरों में मंदिर का सबसे ज्यादा अहम महत्व होता है. लोग अपने घरों में अक्सर सबसे अच्छा मंदिर बनाने का प्रयास करते हैं, मंदिर को बनवाते समय लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं ताकि उनके घरों में सुख समृद्धि बनी रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें रखने से आप को वास्तु दोष लग सकता है, और आप कंगाल हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बाबा बिमलेश( वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमें भूलकर भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए.

कटी फटी किताबें

अक्सर लोग अपने घर के मंदिर में विभिन्न तरह की पुस्तकें रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार आप के घर में जो भी पुस्तकें हो वो बिल्कुल अच्छी स्थिति में होने चाहिए, इसलिए कभी भी अपने घर के मंदिर में फटी हुई या खराब स्थिति वाली किताबें न रखें. ऐसा करने से आप के घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आप के जीवन में तरक्की रुक जाती है.

Also Read: Vastu Tips: घर में किस जगह आपको लगाना चाहिए आईना? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

शनि भगवान की मूर्ति

शनि भगवान यूं तो हिंदू धर्म के मुख्य देवताओं में से एक हैं लेकिन वास्तु शास्त्र ये कहता है कि उनकी मूर्ति को अपने घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप उनकी मूर्ति की स्थापना घर पर करते हैं तो ऐसा करने से आप पर शनि देव का नकारात्मक प्रकोप पड़ सकता है और आप को जीवन में कई तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

सूखे फूल

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, अपने घर के मंदिर में कभी भी आप को भगवान पर सूखे फूल नहीं चढ़ाने चाहिए और पहले के जो फूल सूख चुके हो उन्हें जल्द से जल्द हटा देना चाहिए क्योंकि उनसे आप के घर में नकारात्मकता फैलती है और आप के जीवन में तरक्की भी रुक सकती है.

Also Read: VASTU TIPS: रोजाना करें ये काम, घर में तेज रफ्तार से बढ़ेगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola