Vastu Tips: ऐसे घरों में हमेशा रहती है पॉजिटिव एनर्जी, आप भी जानें

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips: ऐसे घरों में हमेशा रहती है पॉजिटिव एनर्जी, आप भी जानें

Vastu Tips: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह के घरों में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी गहरा असर पड़ता है. यह हमें कई तरह की चीजों के बारे में जानकारी देता है जिससे हम पता चलता है कि आखिर हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं. खासकर बात करें हिन्दू धर्म की तो इसमें वास्तु शस्त्र का जो महत्व है वह काफी ज्यादा है. वास्तु शास्त्र में कई तरह की चीजें बताई गयीं है जो हमारे जीवन में पॉजिटिव इफ़ेक्ट और नेगेटिव इफ़ेक्ट डाल सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका आपके घर और जीवन पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है. केवल यहीं नहीं, आज हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि आपको पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

पॉजिटिव एनर्जी के लिए क्या करें

अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए रोज घर पर नमक वाले पानी से पोछा लगाना काफी सही साबित होता है. अगर आप करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए आंगन में तुलसी का पौधा लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है. ऐसे में आपको अपने आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में लक्ष्मी, गणेश या फिर कुबेर जी का फोटो लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का वास घर पर होता है. बता दें घर के ईशान कोण में अगर आप पानी से भरा बर्तन रखते हैं इसे भी काफी शुभ माना जाता है. घर में पॉजिटिव एनर्जी का बहाव बना रहे इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा के दरवाजे और खिड़किया भी खुली रहनी चाहिए.

घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास रहे तो ऐसे में आपको अपने घर के आंगन पर सूखे या फिर भद्दे दिखने वाले पौधों को नहीं रखना चाहिए. आपको अपने घर पर टूटा हुआ कांच या फिर आइना नहीं रखना चाहिए. केवल यहीं नहीं, बंद घड़ी और पूजा रूम में भगवान की मूर्ति या तस्वीर चोटिल या फिर टूटी हुई भी नहीं होनी चाहिए. बता दें अगर आपके घरों की दीवारों पर सीलन या फिर मकड़ी के जालें हैं तो ऐसे में भी पॉजिटिव एनर्जी आपके घर पर वास नहीं करती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर पर पानी की बरबादी होती है तो ऐसे में धन का नुक्सान हो सकता है. इसलिए हमें पानी को बरबाद नहीं करना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: खोलना चाहते हैं भाग्य के द्वार? घर में रखें ये जानवर

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions