Vastu Tips: इस दिशा में बनवाएं किचन, घर में बनी रहेगी खुशहाली

इस दिशा में बनवाएं किचन
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन के साथ रसोई की हर जरूरी सामान को सही दिशा में रखने के नियम बताए गए हैं.
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा ही महत्व है. घर में किचन बनवाने में वास्तु नियम का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पूजा घर के बाद दूसरी सबसे पवित्र जगह रसोई घर ही होता है. अगर किचन बनाते समय वास्तु नियमों को ख्याल रखा गया है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके अलावा वास्तु शास्त्र में रसोई की हर जरूरी सामान को सही दिशा में रखने के नियम बताए गए हैं. इससे परिवार में खुशहाली, प्रगति और समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन कैसा होना चाहिए.
Vastu Tips: Vastu Tips: आज ही घर से बाहर निकालें ऐसी तस्वीरें, अगर रखा तो हो जाएंगे बर्बाद
रसोई घर की दिशा
वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में रसोई घर दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवा सकते हैं. यह दोनों ही दिशा किचन के लिए काफी शुभ मानी जाती है.
रसोई का सामान
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई का सारा सामान उत्तर-पूर्व दिशा को छोड़कर पश्चिम की दिशा में ही रखना चाहिए. जिससे आपका किचन देखने में बहुत ही सुंदर लगेगा.
इस दिशा में रखे चूल्हा
वास्तु नियमों के मुताबिक चूल्हे को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. वहीं खाना बनाते समय व्यक्ति का चेहरा पूर्व की दिशा में होना चाहिए.
चूल्हे और सिंक की दूरी
वास्तु नियमों में बताया गया है कि चूल्हा और सिंक आस-पास में नहीं होना चाहिए. रसोई घर की दिशा अगर दक्षिण पूर्व की दिशा में है तो सिंक को उत्तर पश्चिम दिशा में लगवाना चाहिए.
रसोई घर में खिड़की
रसोई घर में सूरज की रोशनी आए, इसके लिए किचन में एक खिड़की होना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में खिड़की को पूर्व दिशा में ही लगवाना चाहिए.
Vastu Tips: Vastu Tips: एक झटके में छिन जाएंगी आपकी सभी खुशियां, घर पर भूलकर भी न रखें ये चीजें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




