Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधे, होगी धन की बरसात

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: जानें ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें आप अपने घर के उत्तर दिशा में लगाएंगे तो आपको धन की प्राप्ति होगी और आप के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे घर में और हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करने से हमारे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और हम एक खुशहाल जीवन जीने में कामयाब होते हैं. वास्तु शास्त्र में मुख्य तौर से दिशाओं का ध्यान रखा जाता है, ऐसे में जाने बाबा बिमलेश (वास्तु विशेषज्ञ) से कि ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें आप अपने घर के उत्तर दिशा में लगाएंगे तो यह वास्तु के हिसाब से बेहद ही शुभ होगा और आपको धन की प्राप्ति होगी.

मनी प्लांट

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपको अधिकतम घरों में देखने को मिलेगा, वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा काफी शुभ है और आपके घर में सुख समृद्धि बनाए रखता है, ऐसे में अपने घर में मनी प्लांट को उत्तर की दिशा में रखें, ऐसा करने से आपको कई चमत्कारी फायदे देखने को मिलेंगे.

Vastu Tips: नए जोड़े को वास्तु के हिसाब से दें ये तोहफे, जीवनभर होती रहेगी पैसों की बरसात: Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधे, होगी धन की बरसात

जेड प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार जेड प्लांट समृद्धि और सफलता का प्रतीक है, ऐसा माना जाता है कि अपने घर के उत्तर दिशा में इसे लगाने से घर में एक पॉजिटिव माहौल बना रहता है.

सुगंधित पौधे

सुगंधित पौधे आपके घर में अच्छी सुगंध के साथ एक सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इन्हें घर के उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह कई तरह के चमत्कारी लाभ प्रदान करते हैं.

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: 3 दिन में बिना रिपीट के मेहमानों को परोसे जाएंगे 2500 लजीज डिश: Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधे, होगी धन की बरसात

एलो वेरा

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो लोगों के लिए कई महीनो में फायदेमंद साबित होता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इस घर के उत्तर दिशा में रखा जाए तो इससे आपके घर में धन प्राप्ति के अवसर बढ़ जाते हैं.

Aloe vera benefits

केले का पौधा

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, ऐसे में इस पौधे को लगाने की सबसे अच्छी दिशा है उत्तर दिशा, ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Mathura-Vrindavan Holi 2024: दुनियाभर में मशहूर है मथुरा-वृंदावन की होली, जानिए क्या है इस साल का शेड्यूल: Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधे, होगी धन की बरसात
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola