Vastu Tips for Home: घर में इन चीजों को रखने से आती है दरिद्रता, आज ही घर से निकाल फेंके बाहर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2023 5:00 PM
Vastu Tips for Home: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है. तो आइए जानते हैं.
-
जो जातक इन वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते, उसके जीवन में कई मुश्किलें आने लगती हैं
-
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है
Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने का नियम बताया गया है. मान्यता है कि जो जातक इन वास्तु के नियमों का पालन नहीं करता है, उसके जीवन में कई तरह की मुश्किलें आने लगती हैं साथ ही घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है. घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है.
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है. तो आइए जानते हैं.
देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भूलकर भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है, जिसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है. ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है.
फटे-पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक घर में फटे पुराने कपड़े पहनते हैं, उनको खासकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. मान्यता है कि फटे-पुराने कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. साथ ही घर में आर्थिक तंगी का हर समय सामना करना पड़ता है. इसलिए घर में फटे-पुराने कपड़े नहीं रखने चाहिए.
पुराने, खराब या बिना चाभी के ताले
मान्यता है कि जो जातक अपने घर में पुराने, खराब या बिना चाभी के ताला रखते हैं, उनके के भाग्य में भी ताला लग जाता है. इसलिए कभी भी पुराना ताला या बिना चाभी का ताला घर में नहीं रखना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है और घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
टूटा हुआ शीशा या कांच
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा या कांच नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि घर में टूटा हुआ शीशा या कांच रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगती है. साथ ही घर के सभी सदस्यों के रिश्तों के बीच में दरार आने लगती है. इसलिए घर में टूटा हुआ शीशा या कांच नहीं रखना चाहिए.
महाभारत या युद्ध की तस्वीरें
शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी महाभारत या किसी भी युद्ध की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए. मान्यता है कि ऐसी तस्वीर लगाने से घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है. साथ ही घर के सदस्यों के बीच झगड़े और विवाद होने लगते हैं. इसलिए घर में महाभारत या युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए.
तो दोस्तों, ये थीं कुछ ऐसी चीजें जो घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इन चीजों को घर में रखने से बचें और अपने घर को वास्तु के अनुसार सजाएं और सुंदर बनाएं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
80804265994/9595290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










