ePaper

Vastu tips for Goddess Lakshmi : घर में होगा मां लक्ष्मी का वास बस आपको करना होगा कुछ आसान सा उपाय

Updated at : 03 Feb 2025 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Vastu tips for Goddess Lakshmi : अपनाएं ये सरल और प्रभावी वास्तु उपाय और घर में लाएं समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा.

विज्ञापन

Vastu tips for Goddess Lakshmi : घर में हो सुख और धन का वास हाे यह हर किसी की चाहत होती है और इसके लिये लोग कई तरह के उपाय भी करते रहते है. वास्तु शास्त्र में भी कई सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आपको आसानी से मिल सकती है. इन उपायों से न केवल आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा बल्कि मां लक्ष्मी का वास भी आपके जीवन में बरकरार रहेगा. तो आइए जानते हैं वो सरल और प्रभावी वास्तु उपाय जिनसे आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा और धन की कमी कभी नहीं होगी.

  • बांसुरी से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा : वास्तु के अनुसार बांसुरी को घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. बल्कि समृद्धि को भी आकर्षित करता है।
  • मोर पंख से लाएं घर में शांति और एकाग्रता : मोर पंख को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और बच्चों की एकाग्रता भी सुधरती है.
  • लक्ष्मी पादुका से घर में धन और समृद्धि का वास : घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी पादुका रखना न केवल घर में समृद्धि लाता है बल्कि यह धन के प्रवाह को भी सुनिश्चित करता है.
  • झाड़ू को सही स्थान पर रखें, घर से नकारात्मकता हटाएं : वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और इसे खड़ा करने से बचना चाहिए ताकि घर में धन की हानि न हो.
  • हनुमान जी के चित्र से घर में साहस और शक्ति लाएं : हनुमान जी का सिंदूरी चित्र घर की दक्षिण दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में शक्ति का संचार होता है.
  • घंटी की ध्वनि से घर में सकारात्मक माहौल बनाएं :पूजा स्थल पर घंटी की आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सकारात्मकता का वातावरण उत्पन्न करती है.
  • कुबेर यंत्र से आर्थिक परेशानियों को दूर करें :
  • कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा में रखने से धन की वर्षा होती है और यह आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है.

Also Read : Vastu Tips For Good Luck: इन 5 वास्तु टिप्स से बदलिए अपनी किस्मत, रातों-रात जीवन में आएगा बदलाव

Also Read : Vastu Tips : घर में लगाएं इन लकी पौधों को, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola