ePaper

Valentine Week Special: स्टफ्ड टॉयज को गले लगाने से मेंटल हेल्थ में कैसे होता है सुधार? जानिए

Updated at : 09 Feb 2024 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Teddy Day Surprise Idea

टेडी डे के मौके पर बहुत सारे लोग एक दूसरे को टेडी बेयर या स्टफ्ड टॉयज एक गिफ्ट के रूप में देते हैं. ये बाजार में विभिन्न प्रकार के पाए जाते हैं और इन्हें बहुत ही सॉफ्ट मटेरियल से तैयार किया जाता है.

विज्ञापन
undefined

Happy Teddy Day: टेडी डे के मौके पर बहुत सारे लोग एक दूसरे को टेडी बेयर या स्टफ्ड टॉयज एक गिफ्ट के रूप में देते हैं. ये बाजार में विभिन्न प्रकार के पाए जाते हैं और इन्हें बहुत ही सॉफ्ट मटेरियल से तैयार किया जाता है. हम कई बार सोचते हैं कि स्टफ्ड टॉयज बच्चों के लिए होती हैं, पर क्या आपको पता है कि स्टफ्ड टॉयज बड़ों के लिए भी एक काफी फायदेमंद होती है. आप सोच रहे होंगे कैसे? दरअसल, स्टफ्ड टॉयज आपके मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद करता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि स्टफ्ड टॉयज रखने के क्या फायदे हैं और आपको इसे अपने पास क्यों रखना चाहिए.

undefined

स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद

आज के समय में स्ट्रेस सभी को प्रभावित करती है, चाहे वो बच्चे हों या बड़े. बहुत सारी मानसिक बीमारियों की वजह स्ट्रेस होती है और स्ट्रेस लेवल को न काबू में रखने की वजह से यह कई क्रोनिक बीमारियों को उत्पन्न करता है. आज के समय में स्टफ्ड टॉयज को मेंटल थेरेपी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. स्टफ्ड टॉयज को गले लगाने से आपके शरीर में एक ऑक्सीटोसिन नमक हॉर्मोन उत्पन्न होती है, जो Cuddle Hormone के नाम से भी जाना जाता है और जो स्ट्रेस कम करने में मदद करता है. जब आप पूरे दिन काम कर अपने स्टफ्ड टॉयज को गले से लगाते हैं तो यह आपको पूरे दिन की चिंता को कम करती है और एक पॉजिटिव फीलिंग देती है.

Also Read: Chocolate Day: चॉकलेट डे पर जानें 9 तरह के चॉकलेट्स के बारे में, जो आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं
undefined

अकेलापन को दूर करता है

हम कई बार अपने जीवन में अकेला महसूस करते हैं, ऐसा लगता है कि हमें सुनने वाला कोई नहीं है. हम देखते है कि बच्चे कैसे अपने स्टफ्ड टॉयज को अपने दोस्त के रूप में मानते हैं, तो यह हैरानी की बात नहीं है कि यह आपके लिए भी एक साथी के रूप में रहेगा और हर किसी को अपने जीवन में साथी की जरूरत महसूस होती ही है.

undefined

दुख से उभरने में मदद

स्टफ्ड टॉयज को कम्फर्ट ऑब्जेक्ट्स भी कहा जाता है क्योंकि ये हमें कम्फर्ट देती हैं, चाहे वह दुख से ही क्यों न हो. दुख सब के जीवन में होता है पर अगर हमारे पास ऐसी कोई चीज हो जो हमें हमारे दुख को भूलाने में मदद करे तो इससे अच्छी बात और क्या. स्टफ्ड एनिमल्स आपको पिछले दुख और ट्रामा से उभरने में मदद करती हैं.

Also Read: Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर
undefined

सोशल एंग्जायटी को कम करता है

सोशल एंग्जायटी आज के समय में एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है और हमारे फोन और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है. सोशल एंग्जायटी को कम करने में स्टफ्ड टॉयज बहुत लाभदायक हो सकते हैं. कई बार स्टफ्ड टॉयज जैसी निर्जीव चीजें हमारे लिए एक कंफर्ट का सोर्स बन जाती हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola