Valentine Week Begins: वैलेंटाइन वीक की हुई शुरुआत, जानें कब है कौन सा डे

Updated:
विज्ञापन
Valentine Week Begins: वैलेंटाइन वीक की हुई शुरुआत, जानें कब है कौन सा डे

Valentine Week 2024: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज यानी कि 7 फरवरी से हो चुकी है. इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है. कपल्स के लिए यह रोमांटिक वीक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलता है जिस दौरान कई तरह के डेज सेलिब्रेट किये जाते हैं.

विज्ञापन
undefined

Valentine Week 2024: प्रेमी जोड़ों के लिए आज 7 फरवरी से हो चुकी है. आज का दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है. बता दें यह रोमांटिक वीक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलती है जिस दौरान कई तरह के डेज सेलिब्रेट किये जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके साथ वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं ताकि आपको किसी भी तरह की कोई कन्फ्यूजन न रह जाए. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

7 फरवरी- रोज डे

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें लाल गुलाब को प्यार की निशानी भी माना जाता है.

undefined

8 फरवरी- प्रोपोज़ डे

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी कि 8 फरवरी को कपल्स प्रोपोज़ डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन का इंतजार सभी प्रेमी जोड़ों को काफी बेसब्री से रहता है. जो भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए यह दिन काफी खास साबित हो सकता है.

undefined

9 फरवरी- चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक का जो तीसरा दिन होता है उसे चॉकलेट डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर अपने प्यार को जताते हैं.

undefined

10 फरवरी- टेडी डे

आप अपनी प्रेमिका को इस दिन एक टेडी गिफ्ट कर सकते हैं. लड़कियों और महिलाओं को टेडी काफी ज्यादा पसंद आते हैं. आप अगर चाहें तो मार्केट में उपलब्ध हर बजट और साइज के टेडी खरीद सकते हैं. आप अगर चाहें तो अपने किसी खास दोस्त को भी टेडी गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं और उसे मजबूत रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कई तरह के प्रॉमिस एक दूसरे को करने होते हैं और उनपर कायम भी रहना पड़ता है.

undefined

12 फरवरी- हग डे

अपने पार्टनर को गले लगाना किसे पसंद नहीं होता है. कई रिपोर्ट्स की अगर माने तो पार्टनर को गले लगाने से कई तरह के हेल्थ से जुड़े बेनिफिट्स भी होते हैं. अपने पार्टनर को गले लगाने से आपका शरीर आपको रिलैक्स्ड करने वाला हॉर्मोन प्रोड्यूस करता है.

undefined

13 फरवरी- किस डे

वैलेंटाइन वीक के दौरान जो सातवां दिन होता है उसे किस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन आप अपने पार्टनर को किस कर उनसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

undefined

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

इस रोमांटिक वीक का आठवां और आखिरी दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है. कपल्स के लिए यह दिन काफी स्पेशल होता है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं. आप अगर चाहें तो इस दिन अपने पार्टनर के लिए कई तरह के प्लान्स बना सकते हैं. आप उन्हें राइड पर ले जाने से लेकर डिनर तक पर ले जा सकते हैं. इस दिन आप अपने पार्टनर को कई तरह के सरप्राइज भी दे सकते हैं.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola