Rose Day Gift Ideas : अपने रोज डे को बनाएं खास इन यूनिक उपहारों के साथ

Updated:
विज्ञापन
Rose Day Gift Ideas : अपने रोज डे को बनाएं खास इन यूनिक उपहारों के साथ

रोज डे पर सिर्फ गुलाब नहीं बल्कि गुलाब से बनी अन्य यूनिक चीजों को अपने पार्टनर को गिफ्ट कर के सरप्राईज करें, ये हैं आप के लिए कुछ बिल्कुल हटके आइडियाज.

विज्ञापन
undefined

फरवरी को दुनिया भर में प्यार का महीना माना जाता है. इसे ऐसा समय माना जाता है जब प्रेमी एक दूसरे से मिलते हैं, और एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हैं. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और इसे रोज डे के नाम से जाना जाता है. ऐसे में अपने रोज डे पर अपने साथी को सिर्फ गुलाब देने से हटकर कुछ खास तरह से रोज डे को सेलिब्रेट करें, ये हैं आप के लिए कुछ यूनिक गिफ्ट आइडियाज.

undefined

गुलाब के गुलदस्ते के साथ अपने हाथों से लिखी हुई एक चिट्ठी लिखें

रोज डे पर यूं तो हर कोई एक दूसरे को गुलाब या गुलाब के बनें गुलदस्ते देते हैं. ऐसे में आप इसे थोड़ा और स्पेशल बना सकते हैं उस गुलदस्ते में अपने हाथों से लिखी हुई एक चिट्ठी डाल कर, या आप हर गुलाब के साथ एक दो लाइन के प्यारे मैसेज अपने पार्टनर के लिए लिख सकते हैं.

undefined

गुलाब की पंखुड़ियों से बनी ज्वैलरी गिफ्ट करें

अपनी पार्टनर को गुलाब की पंखुड़ियों से बनी कोई ब्रेसलेट, इयररिंग या पेंडेंट गिफ्ट करें, ये बेहद यूनिक भी होगा और साथ ही ये गिफ्ट आप की पार्टनर के साथ हमेशा रहेगा.

undefined

गुलाब से बनी डिशेज बनाएं

रोज डे के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ गुलाब से बनी डिशेज बनाकर साथ में खा सकते हैं, चाहे वो कोई स्वीट डिश हो या कोई स्पेशल गुलाब के फ्लेवर वाली ड्रिंक.

undefined

गुलाब के डेकोरेशन के साथ कैंडल लाइट डिनर करें

रोज डे पर आप अपने डाइनिंग टेबल को गुलाब की पत्तियों से सजाकर वहां एक कैंडल लाइट डिनर का आयोजन कर सकते हैं. गुलाब की सुगंध और उसकी खूबसूरती आप के डिनर डेट पर चार चांद लगा देगी और साथ ही आप के रोज डे को बेहद यादगार बना देगी.

Also Read: Rose Day 2024: किस रंग के गुलाब का क्या होता है मतलब? यहां जानें
undefined

गुलाब वाली स्पा डेट पर जाएं

आप इस खास दिन पर अपने पार्टनर के साथ एक स्पा डेट पर जा सकते हैं जहां आप को कुछ पल सुकून और आराम के मिलेंगे. इस डेट पर आप रोज के महक वाले ऑयल, या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

undefined

पुराने गुलाब को प्रिजर्व कर के अपने पार्टनर को गिफ्ट करें

आपका कोई पुराना खास रोज जिसे आप ने सालों से संभाल कर रखा है लेकिन वो मुरझा चुका है उसे आप प्रिजर्व करवा कर उसका कोई गिफ्ट आइटम या फोटो फ्रेम बनवा कर उसमें अपने और अपने पार्टनर की फोटो डालकर गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

गुलाब के साथ एक ग्रीटिंग कार्ड दें

ग्रीटिंग कार्ड देने की प्रथा सालों से चली आई है और आज भी लोग इसे बेहद पसंद करते हैं क्योंकि इसमें आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार को शब्दों में बयां करते हैं, तो इस रोज डे अपने पार्टनर को ग्रीटिंग कार्ड और एक गुलाब गिफ्ट करें जिसमें आप उन्हें ये बताएं कि वो आप के लिए कितने जरूरी हैं.

undefined

डिजिटल आर्ट वाले रोज बनाएं

अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और रोज डे पर मिल नहीं सकते , तो आप ऑनलाइन साइट पर उनके साथ डिजिटल गुलाब बना सकते हैं और साथ ही इसमें कुछ प्यारा सा संदेश अपने पार्टनर के लिए लिख सकते हैं.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Happy Rose Day 2024 Wishes LIVE: प्यार के समंदर में … रोज डे पर शेयर करें ये खास संदेश
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola