Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ

Updated:
विज्ञापन
Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ

वेलेंटाइन डे अब बेहद ही करीब है, यूं तो लड़कियों के लिए सभी के पास कई तरह के गिफ्ट आइडियाज होते हैं लेकिन आज हम आप के लिए लेकर आए हैं कुछ यूनिक गिफ्ट आइडियाज जिससे आप अपने ब्वॉयफ्रेंड या हसबेंड को सरप्राईज कर सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

फरवरी को दुनिया भर में प्यार का महीना माना जाता है. इसे ऐसा समय माना जाता है जब प्रेमी एक दूसरे से मिलते हैं, और एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हैं. प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ों में से एक है और लोग अपना जीवन उस व्यक्ति की तलाश में बिता देते हैं जिसके साथ वे हमेशा प्यार में रह सकें. 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे यानि प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है. यह वह दिन है जब प्रेमी एक-दूसरे पर ढेर सारा स्नेह बरसाते हैं, एक-दूसरे के लिए उपहार खरीदते हैं और साथ में समय बिताते हैं. ऐसे में ये हैं आप के बॉयफ्रेंड या हसबैंड लिए कुछ युनिक गिफ्ट आइडियाडज.

undefined
वालेट

पुरुषों को अपना वालेट बहुत पसंद होता है. उनके लिए उसके पसंदीदा रंग का एक वालेट खरीदें, और उस में आप दोनों की एक साथ की तस्वीर लगाएं, जो दुख के दिनों में उनका मूड अच्छा कर सके, और खुशी वाले दिनों में उसके चेहरे पर मुस्कान ला सके.

undefined
फिटनेस ट्रैकर

हम सभी को अपने पार्टनर के फिटनेस का ध्यान रखना चाहिए. अब समय आ गया है कि उन्हें एक फिटनेस ट्रैकर उपहार में दिया जाए ताकि उन्हें पता चल सके कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए उन्हें कितनी कसरत करने की जरूरत है.

undefined
स्मार्टवॉच

अगर आपका पार्टनर टेक्नोलॉजी का शौकीन है तो यह दिन उनके लिए उनकी पसंद की स्मार्टवॉच खरीदने का अच्छा मौका है. हर बार जब वह समय देखेंगे तो वह आपके बारे में सोचेंगे.

Also Read: Vastu Tips : वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार, सुख समृद्धि के साथ रिश्ते में बढ़ेगा प्यार
undefined
इयरफोन/हेडफोन

उन्हें इयरफोन उपहार में देकर उनके जीवन के हर पल में संगीत जोड़ें. जब भी वह संगीत सुनेंगे, उन्हें आपके साथ बिताया हुआ समय याद आएगा.

undefined
ग्रूमिंग किट

रेजर, ट्रिमर, ग्रूमिंग कैंची और अन्य ग्रूमिंग एक्सेसरीज वाली एक किट उनके जीवन को आसान बना देगी और उन्हें हर समय आकर्षक और प्रेजेंटेबल दिखने में मदद करेगी.

undefined
स्नीकर्स

���्या आपका पार्टनर स्नीकरहेड है? फिर और मत सोचिए. उन्हें वह स्नीकर्स उपहार में दें जिस पर उनकी पिछले कुछ समय से नज़र थी.

undefined
किताबें

इस वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को ज्ञान का उपहार दें. उन्हें उनके पसंदीदा लेखकों की किताबें गिफ्ट करें.

undefined
कॉन्सर्ट टिकट

अपने पार्टनर के लिए उनके पसंदीदा बैंड के कॉन्सर्ट टिकट खरीदें और उन्हें सरप्राइज करें. संगीत के साथ दिन बिताने से बेहतर उपहार क्या हो सकता है.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine Day Mehndi Designs: इस वैलेंटाइन डे पर अपने हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola