ePaper

Vastu Tips : वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार, सुख समृद्धि के साथ रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

Updated at : 06 Feb 2024 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips : वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार, सुख समृद्धि के साथ रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

प्यार के महीने की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही वेलेंटाइन डे का आगाज भी हो चुका है, ऐसे में ये हैं आप के लिए कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज जिन्हें वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इन चीजों को अपने पार्टनर को गिफ्ट करने से आप का रिश्ता मजबूत होता है और आपस में सुख समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन
undefined

आज का दौर ऐसा है कि अधिकतर लोगों के लिए प्यार सिर्फ एक मजाक बन कर रह गया है, अक्सर देखा जाता है कि लोगों के जीवन रिलेशनशिप मात्र टाइमपास बन कर रह जाते है, ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि रिश्तों ने मजबूती की कमी होती है. लेकिन, क्या आप को पता है कि इन सब का कारण वास्तु शास्त्र भी हो सकता है.

undefined

जी हां, अक्सर ऐसा होता है कि जाने अंजाने में आप अपने रिश्ते में ऐसी चीज़ें करते हैं या अपने पार्टनर को ऐसे गिफ्ट दे देते हैं जो वास्तु के हिसाब से अशुभ होते हैं, ऐसे में जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें अपने पार्टनर को गिफ्ट करना वास्तु के हिसाब से शुभ है.

undefined
गुलाबी रोज क्रिस्टल

गुलाबी रंग के जो क्रिस्टल होते हैं उन्हें स्टोन ऑफ यूनिवर्सल लव भी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इन्हें गिफ्ट करने से आप के जीवन में प्यार बढ़ने के आसार होते हैं. इन क्रिस्टल्स से आप पेंडेंट या ब्रेसलेट बनवा कर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं, ये न केवल सुंदर लगते हैं बल्कि आप को पॉजिटिव एनर्जी का भी अनुभव कराते हैं.

undefined
लव बर्ड, कबूतर या खरगोश की मूर्तियाँ

माना जाता है कि लव बर्ड, कबूतर या खरोगोश की मूर्तियां अपने पार्टनर को गिफ्ट करने से आप के रिश्ते में प्यार की ऊर्जा बढ़ती है. आप इन्हें अपने बेडरूम में रख सकते हैं.

undefined
राधा कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति

श्री कृष्ण और राधा की जोड़ी हिंदू धर्म की सबसे पूजनीय जोड़ियों में से एक है. माना जाता है कि अपने बेडरूम में उनकी तस्वीर या मूर्ति रखने से जोड़ियों में आपसी प्रेम बढ़ता है.

Also Read: Valentine Day 2024: प्यार शब्द सुनते ही आंखों के सामने आ जाते हैं ये चेहरे, इनकी लव स्टोरी है मिसाल
undefined
लाल, गुलाबी या पेस्टल रंग के कैंडल्स

कैंडल्स को जब एसेंशियल ऑयल के साथ जलाया जाए तो आप के रूम के साथ आप का मन भी तरो ताजा हो जाता है. वास्तु के अनुसार लाल, गुलाबी या पेस्टल रंग के कैंडल्स अपने पार्टनर को गिफ्ट करने से रिश्ते में एक पॉजिटिव एनर्जी आती है और लव लाइफ में एक अच्छा बैलेंस बरकरार रहता है.

undefined
रोजमेरी का पौधा

कहा जाता है कि रोजमेरी जैसे पौधे प्यार, खुशियां और विश्वास का प्रतीक हैं. पौधे उपहार स्वरूप देना एक बेहद ही अच्छा आइडिया है, ये न केवल इको फ्रेंडली रूप से फायदेमंद है बल्कि ये पॉजिटिव एनर्जी का भी स्त्रोत है. वेलेंटाइन पर ऐसे गिफ्ट देने से रिश्तों की डोर मजबूत होती है.

undefined
लाफिंग बुद्धा

वैलेंटाइन डे के मौके पर लाफिंग बुद्धा एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है. वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को काफी शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इसे रखने से घर में शांति और रिश्तों में मजबूती बनी रहती है.

undefined
बैम्बू प्लांट

बैम्बू प्लांट तरक्की और समृद्धि का सूचक होता है. इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर को बैम्बू प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं. इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार काफी शुभ माना गया है.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine Week 2024 List: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन्स डे, यहां देखें किस तरह मनाएं वैलेंटाइन वीक
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola