Turmeric Tea: बदन दर्द को दूर करने के लिए अब नहीं होगी दवाई की जरुरत, घर पर बनाई गयी यह ड्रिंक करेगी मदद
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 Aug 2024 12:16 PM
Natural Way to Get Rid of Pain: आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी बदन दर्द से राहत पाने में काफी हद तक मदद कर सकती है.
Turmeric Tea for Body Pain: आज के समय में जीवन काफी अस्तव्यस्त हो गयी है. खुद का ख्याल रखने के लिए किसी के भी पास समय नहीं बचा है. भागदौड़ की वजह से हमारे शरीर में दर्द होने की समस्या काफी ज्यादा आम हो गयी है. यह दर्द कभी भी कहीं पर भी हो सकती है. कई बार शरीर में होने वाले इस तरह के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम दवाई का सहारा लेते हैं. लेकिन, दवाईयों का ज्यादा इस्तेमाल करना भी हमारे सेहत के लिए हानिकारक ही माना जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर में हो रहे इस तरह के किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकती है. आप इस ड्रिंक का सेवन पीठ से लेकर कमर दर्द तक में कर सकते हैं. तो चलिए इस ड्रिंक के बारे में डीटेल से जानते हैं.
बदन दर्द से छुटकार पाने के लिए हल्दी वाली चाय
अगर आप चाहते हैं कि आपको बिना दवाईयों का इस्तेमाल किये बदन दर्द से छुटकारा मिल जाए तो ऐसे में आपको टर्मरिक टी या फिर हल्दी टी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस ड्रिंक में आपको एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपके शरीर की दर्द से राहत पाने के साथ ही आपको किसी भी तरह के सूजन से भी राहत दिला सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर आप किस तरह से इस चमत्कारी चाय को तैयार कर सकते हैं.
Also Read: Kidney health: किडनी की पथरी से बचाव और घरेलू उपाय
Also Read: Health tips: खजूर का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए?
हल्दी टी रेसिपी
अगर आप बदन दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस चाय को तैयार करने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले दो कप पानी को गैस में चढ़ा देना है और उसे अच्छी तरह से उबाल लेना है. अब आपको उबलते हुए इस पानी में आधे चम्मच हल्दी और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर को मिला देना है. अब आपको 7 से 8 मिनट तक इंतजार करना होगा. आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना होगा कि आखिर के सात-आठ मिनट आप आंच को धीमा करके रखें. अब आप इस चाय को बाहर निकाल लें और एक कप में डाल दें. आखिर में आप इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस चाय का सेवन दिन में दो से तीन बार भी कर सकते हैं.
Also Read: Lifestyle Tips: डायट में ये बदलाव नहीं पड़ने देंगे बीमार, जरूर करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










