Tulsi Vivah Rangoli Designs: घर में आएगा सुख-समृद्धि का सवेरा, तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन
Published by : Priya Gupta Updated At : 01 Nov 2025 2:51 PM
Tulsi Vivah Rangoli Design (AI image)
Tulsi Vivah Rangoli Designs: तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर बनाना चाहते हैं घर पर रंगोली, तो इस आर्टिकल में देखिए तुलसी विवाह स्पेशल खूबसूरत रंगोली डिजाइन.
Tulsi Vivah Rangoli Designs: तुलसी विवाह हिन्दू धर्म का एक पवित्र और मंगलमय पर्व है. इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया जाता है. इस अवसर पर बनाई गई रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है बल्कि यह शुभता, समृद्धि और देवी-देवताओं के स्वागत का प्रतीक भी मानी जाती है. रंगोली में स्वस्तिक, दीपक, शंख, ओम और तुलसी के मंडप जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं, जो इस पावन अवसर को और खास बना देती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं.
तुलसी विवाह स्पेशल रंगोली डिजाइन | Tulsi Vivah Special Rangoli Design

तुलसी विवाह के दिन रंगोली घर के आंगन या तुलसी चौरे के चारों ओर बनाने के लिए सही रहेगा. इसमें फूलों की पंखुड़ियां, दीये और पारंपरिक रंगों का इस्तेमाल होता है.

मोर और कलश रंगोली डिजाइन | Peacock & Kalash Rangoli Design

इस डिजाइन में दो सुंदर मोर और बीच में एक कलश बनाया जाता है. कलश समृद्धि का प्रतीक होता है और मोर सौंदर्य और पवित्रता का. नीला, हरा और पीला रंग इसे आकर्षक बनाते हैं.
शुभ-लाभ रंगोली डिजाइन | Shubh-Labh Rangoli Design

तुलसी चौरा के बीज में “शुभ” और “लाभ” के शब्द की रंगोली डिजाइन बहुत सुदंर लगते हैं. जिनके चारों ओर आप फूलों और दीपक की सजावट कर सकते हैं.
दीपक रंगोली डिजाइन | Diya Rangoli Design

इस डिजाइन में छोटे-छोटे दीयों (दीपकों) को बीज में बनाकर सजाया जाता है. दीयों के चारों ओर आप फूलों की पंखुड़ियां और रंगोली पाउडर से सुंदर पैटर्न बना सकते हैं.
ओम प्रतीक रंगोली डिजाइन | Om Symbol Rangoli Design

तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आप ओम चिन्ह के रंगोली को अपने तुलसी चौरा के आस-पास बना सकते हैं. ये डिजाइन बनने के बाद बहुत आकर्षक और सुंदर दिखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










