Latest Navratri Hairstyle: नवरात्रि पर बालों की सजावट करिए कुछ ऐसे, हर कोई रह जाएगा देखता

latest navratri hairstyle
Latest Navratri Hairstyle: गरबा का जिक्र ना आए. ये कैसे मुमकिन है, गरबा शब्द सुनते ही हम सभी के दिमाग में रंग-बिरंगे, चटक से कपड़े पहने हुए लोग नजर आते हैं. अब आप सिर्फ नए कपड़े पहनकर नवरात्रि रेडी नहीं हो सकते हैं. यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत ही आसान से हेयर स्टाइल्स बताने वाले हैं. अब क्योंकि नवरात्रि में रंगों और चमक-दमक पर ध्यान दिया जाता है, इसलिए आप सूखा-सूखा हेयर स्टाइल भी नहीं बना सकती हैं.
Latest Navratri Hairstyle: शारदीय नवरात्रि 2025 के पावन दिनों की शुरुआत 22 सितंबर से होने वाली है. जैसा कि आप इसके नाम से ही समझ गए हैं कि ये 9 दिनों तक चलने वाला त्योहार है. इस त्योहार के साथ हिंदू धर्म में शुभता का दोबारा से आगमन होता है और लोग मांगलिक कार्य शुरू करते हैं. अब नवरात्रि की बात हो रही हो और गरबा का जिक्र ना आए. ये कैसे मुमकिन है, गरबा शब्द सुनते ही हम सभी के दिमाग में रंग-बिरंगे, चटक से कपड़े पहने हुए लोग नजर आते हैं. अब आप सिर्फ नए कपड़े पहनकर नवरात्रि रेडी नहीं हो सकते हैं. यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत ही आसान से हेयर स्टाइल्स बताने वाले हैं. अब क्योंकि नवरात्रि में रंगों और चमक-दमक पर ध्यान दिया जाता है, इसलिए आप सूखा-सूखा हेयर स्टाइल भी नहीं बना सकती हैं.
गजरे का तड़का
पूजा हो या त्यौहार महिलाओं को गजरे से बहुत जायद ही प्यार होता है. ऐसे में अगर किसी भी महिला को गरबा नाइट में जाना है, तप उसके लिए वो अपने आप को बिल्कुल सबसे अलग दिखने की कोशिश करती हैं. ऐसे में आप अपने बालों में गहनों के साथ गजरा लगा सकते हैं.

झुमके वाले लटकन
महिलाओं को एक दूसरे से अलग भी दिखना होता है और उनसे खूबसूरत भी दिखना होता है. ऐसे में वो चेन के साथ खुले बालों में झुमकों को लटका सकते हैं. ये काफी ज्यादा खूबसूरत और अलग दिखेंगे.

चांदी का मांग टीका
गले में हल्के नेकलेस के साथ अगर सर पर सिल्वर कलर की मांग टीके साथ बालों को हल्के ट्विस्ट के साथ बनाएंगे तो ये आपके पूरे गरबा लुक को परफेक्ट बना देगी.

चोटी वाला लुक
कई बार गरबा खेलते हुए खुले बालों में परेशान हो जाती हैं, ऐसे में अगर आप चाहती हैं की बालों से परेशानी भी न हो और आप आराम से गरबा भी खेल सके तो बालों को आराम से गूंथ कर उसकी चोटी बना सकती हैं और उसमें छोटे छोटे फूल लगा कर उसे सजा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Latest Navratri Jacket For Women: खेलना हो गरबा या जाना हो घूमने, जरूर ट्राई करें गुजराती जैकेट्स का क्रेज
यह भी पढ़ें: Navratri Kalash Decoration Ideas: घर पर इस आसान, सुंदर और क्रिएटिव तरीके से सजाएं अपना पूजा कलश
यह भी पढ़ें: Navratri Kalash Decoration Ideas: घर पर इस आसान, सुंदर और क्रिएटिव तरीके से सजाएं अपना पूजा कलश
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




