एक बार बच्चों को बनाकर दीजिए नारंगी इडली, खाते ही स्वाद के हो जाएंगे दीवाने 

Updated at : 08 Apr 2026 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
carrot idli

गाजर से बनी हुई इडली (image: AI generated)

Carrot Idli Recipe: गाजर की इडली एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते का ऑप्शन है. इसमें चावल, उड़द दाल और कद्दूकस की हुई गाजर का मिश्रण होता है. हल्की और मुलायम बनावट के कारण यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है. नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें, स्वाद और सेहत दोनों बढ़ाएं.

विज्ञापन

Carrot Idli Recipe: गाजर से बनी हुई इडली एक हल्की, पौष्टिक और स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना है, जिसे नाश्ते या शाम की चाय के साथ भी आसानी से खाया जा सकता है. इसमें मुख्य रूप से चावल, उड़द दाल और ताजगी भरी कद्दूकस की हुई गाजर का इस्तेमाल होता है. गाजर की मिठास और इडली की मुलायम बनावट इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षक बनाती है. यह इडली रेगुलर इडली से थोड़ा हेल्दी ऑप्शन है क्योंकि इसमें गाजर की वजह से विटामिन और फाइबर भी मिलता है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसना इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है.

गाजर की इडली बनाने के लिए सामान 

  • सफ़ेद चावल – 1 कप
  • उड़द दाल – ½ कप
  • गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच (या बेकिंग सोडा ¼ छोटा चम्मच)
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • तेल – थोड़ा (इडली स्टीमर में ग्रीस करने के लिए)

इडली बनाने का आसान तरीका 

दाल और चावल भिगोएं

चावल और उड़द दाल को अलग-अलग 4–5 घंटे पानी में भिगो दें.

पीसना

भिगोए हुए चावल और दाल को मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर मुलायम घोल बना लें.  घोल बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न हो.

घोल में गाजर मिलाएं

अब कद्दूकस की हुई गाजर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.स्वादानुसार आप थोड़ी हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं.

इनो या बेकिंग सोडा डालना

इडली बनाने से ठीक पहले घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालें. हल्के हाथ से मिला लें. (इनो डालते ही घोल फूलने लगेगा). 

इडली स्टीमर तैयार करें

इडली स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म करें. इडली के सांचे को हल्का सा तेल से ग्रीस कर लें.

इडली स्टीम करना

घोल को सांचे में डालें और ढककर 10–12 मिनट तक या इडली पकने तक स्टीम करें. टूथपिक से चेक करें, अगर साफ निकल आए तो इडली तैयार है.

परोसना

गाजर की इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरम–गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी नई जींस का रंग भी बार-बार धोने से फीका पड़ रहा है? पहली बार धोते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं देसी गुड़ का शरबत, सेहत भी स्वाद भी

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola