कबिता के किचन से सीखें स्वादिष्ट गाजर-हरी मिर्च का झटपट अचार रेसिपी 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

गाजर और हरी मिर्च का अचार (image: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Carrot Green Chilli Pickle: अगर आप घर पर जल्दी बनने वाला स्वादिष्ट अचार बनाना चाहते हैं तो गाजर और हरी मिर्च का यह अचार एक बेहतरीन विकल्प है. kabita’s kitchen की आसान रेसिपी से आप कम समय में मसालेदार और चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Carrot Green Chilli Pickle: हर मौसम में गाजर और हरी मिर्च का अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. पराठा, दाल-चावल या साधारण रोटी के साथ भी यह अचार बहुत स्वादिष्ट लगता है. अगर आप घर पर झटपट बनने वाला अचार बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. मशहूर यूट्यूब चैनल kabita’s kitchen की कबिता ने अपने इंस्टाग्राम पर गाजर और हरी मिर्च का अचार बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. खास बात यह है कि यह अचार कम समय में तैयार हो जाता है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

आचार बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम गाजर
  • 8–10 हरी मिर्च
  • 2 चम्मच सरसों का दाना (राई)
  • 1 चम्मच सौंफ
  • ½ चम्मच मेथी दाना
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1½ चम्मच नमक
  • 3–4 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस (वैकल्पिक)
gajar hari mirch
गाजर हरी मिर्च (image: instagram kabita’s kitchen)

आचार बनाने का तरीका 

  •  सबसे पहले गाजर को धोकर छील लें और लंबी-पतली स्टिक के आकार में काट लें. हरी मिर्च को भी धोकर लंबाई में काट लें.
  • अब एक कढ़ाही में हल्का सा सरसों का तेल गर्म करें और उसे ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें सरसों दाना, सौंफ और मेथी दाना डालें.
  • अब कटे हुए गाजर और हरी मिर्च को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. फिर ऊपर से तैयार मसाला और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
gajar hari mirch with spices
गाजर हरी मिर्च मसालों के साथ (image: instagram kabita’s kitchen)
  • अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस भी डाल सकते हैं. इससे अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहता है.
  • अब इस अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर 1–2 दिन के लिए रख दें. बीच-बीच में इसे चम्मच से हल्का सा चला दें ताकि मसाला अच्छी तरह मिल जाए.

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

यह भी पढ़ें: घर पर बनाइए 5 तरह के स्वादिष्ट पास्ता, शेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola