Trending Sanskrit Baby Names: बेटा हो या बेटी,ये 10 संस्कृत नाम जीत रहे हैं सबका दिल

Hindu Baby Girl Names Starting With A
Trending Sanskrit Baby Names : बेटा हो या बेटी इन 10 ट्रेंडिंग संस्कृत नामों में है सुंदरता, अर्थ और परंपरा का मेल. जानिए 2025 में सबसे पसंद किए जा रहे नाम.
Trending Sanskrit Baby Names: बच्चे का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होता बल्कि उसमें माता-पिता की भावनाएं, उम्मीदें और संस्कृति भी जुड़ी होती है. आजकल जहां लोग मॉडर्न और यूनिक नामों की तलाश में रहते हैं वहीं संस्कृत नाम फिर से ट्रेंड में आ गए हैं. आज हम लेकर आए है ऐसे सुंदर और अर्थपूर्ण संस्कृत नाम जो न सिर्फ सुनने में अच्छे लगते हैं बल्कि अपने भीतर एक गहरी भावना भी छिपाए हुए हैं.चाहे बेटा हो या बेटी ये 10 नाम आपके दिल को भी छू सकते हैं.
लड़कों के लिए संस्कृत नाम
- आरव – शांत, शांति से भरा हुआ स्वभाव
- विवान – जीवन से भरपूर, जोश और ऊर्जा वाला
- वेदांश – वेदों का अंश, आध्यात्मिक और ज्ञानी
- ईशान – भगवान शिव का एक रूप, पूर्वोत्तर दिशा का देवता
- दिवित – अमर, दिव्य गुणों वाला
लड़कियों के लिए संस्कृत नाम
- अन्विका – शक्तिशाली, स्वतंत्र और बुद्धिमती
- मायरा – प्यारी, प्रिय और कोमल हृदय वाली
- कायरा – रोशनी, सूर्य की किरण
- सान्वी – देवी लक्ष्मी का रूप, पवित्रता और समृद्धि
- इरा – पृथ्वी, ज्ञान की देवी सरस्वती का नाम
Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम
Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब
Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम
Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




