ePaper

Trending Baby Names: अगर बच्चे का नाम रखना है खास, तो ये ट्रेंडिंग नाम जरूर देखें

Updated at : 03 Jun 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
Monsoon Baby Names

Monsoon Baby Names

Trending Baby Names : अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्ने के लिए कोई खास, यूनिक और ट्रेंड में चल रहा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं.

विज्ञापन

Trending Baby Names : बच्चे का नाम सिर्फ एक शब्द नहीं होता है बल्कि उसकी पहचान उसकी ऊर्जा और उसके भविष्य की पहली झलक होती है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम न सिर्फ खूबसूरत हो बल्कि अर्थपूर्ण और आज के समय के अनुसार भी हो.अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्ने के लिए कोई खास, यूनिक और ट्रेंड में चल रहा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं.चाहे आप बेटे के लिए नाम ढूंढ रहे हों या बेटी के लिए ये लिस्ट आपके लिए बेहद खास साबित होगी.

लड़कियों के लिए ट्रेंडिंग नाम

  • अव्या – इसका अर्थ है ‘शक्ति और पवित्रता’ जो आंतरिक बल को दर्शाता है.
  • अनाया – इसका अर्थ है ‘देखभाल करने वाली’ या ‘अद्वितीय’, जो स्नेह और विशिष्टता को दर्शाता है.
  • काव्या – इसका मतलब ‘कविता’ या ‘बुद्धिमत्ता’ जो साहित्यिक और बौद्धिकता को दर्शाता है.
  • कियारा – इसका अर्थ है ‘स्पष्ट’ या ‘प्रकाशमान’ जो आधुनिकता और आकर्षण को दर्शाता है.
  • समायरा – मतलब ‘संगीतमय’ या ‘मधुर’ जो सौम्यता और आकर्षण को दर्शाता है.
  • सीता – पौराणिक नाम जो ‘निष्ठा’ और ‘धैर्य’ का प्रतीक है.
  • राधा – अर्थ है ‘प्रेम और भक्ति की देवी’ जो आध्यात्मिकता और प्रेम को दर्शाता है.

लड़कों के लिए ट्रेंडिंग नाम

  • आरव – अर्थ है ‘शांति’ या ‘ज्ञान’, जो संतुलन और समझ को दर्शाता है.
  • विहान – मतलब ‘नया युग’ या ‘प्रभात’, जो नई शुरुआत और आशा को दर्शाता है.
  • इशान – अर्थ है ‘भगवान शिव’ या ‘सूर्य’, जो शक्ति और ऊर्जा को दर्शाता है.
  • रेयांश – मतलब ‘प्रकाश की किरण’, जो उज्जवल भविष्य को दर्शाता है.
  • विवान – अर्थ है ‘जीवन से भरपूर’, जो उत्साह और जीवन शक्ति को दर्शाता है.

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola