ePaper

Top 5 Ganesh Pandals in Mumbai: गणेशोत्सव का हिस्सा बनने आएं मुंबई के 5 गणपति पंडाल, देशभर में हैं प्रसिद्ध

Updated at : 03 Sep 2024 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Pandals

Top 5 Ganesh Pandals in Mumbai

Top 5 Ganesh Pandals in Mumbai: मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस दौरान आयोजित भव्य गणेशोत्सव में भक्त प्रतिष्ठित गणेश पंडालों को एक्सप्लोर करते हैं. आइए आपको बताते हैं मुंबई के 5 सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल के बारे में.

विज्ञापन

Top 5 Ganesh Pandals in Mumbai: इस साल 7 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. भगवान भोलेनाथ के छोटे पुत्र विनायक के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. हर साल पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान 10 दिनों का महोत्सव आयोजित किया जाता है, जो 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा.

10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन महाराष्ट्र में बेहद भव्य रूप से किया जाता है. इस दौरान महाराष्ट्र की गलियों में भव्य पंडालों में बप्पा की विशाल प्रतिमाएं विराजित की जाती है. मुंबई में अलग-अलग गणेश मंडल गणेश उत्सव का आयोजन करते हैं, जो बेहद भव्य और वैभवशाली होता है. मुंबई के इन प्रतिष्ठित पंडालों का गणेशोत्सव पूरे देश में मशहूर है. अगर आप भी गणेश चतुर्थी मनाने मुंबई आ रहे हैं, तो देखना ना भूलें ये 5 गणेश पंडाल:

लालबागचा राजा

Lalbaugcha Raja
Lalbaugcha raja

सेंट्रल मुंबई के लालबाग बाजार के लालबाग थाना के पास स्थित ‘लालबागचा राजा’ (Lalbaugcha Raja) मुंबई का सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध गणेश पंडाल है. इस पंडाल में भक्तों को बप्पा का भव्य स्वरूप देखने को मिलता है. लालबाग में विराजित होने वाली बप्पा की मूर्ति नवसाचा गणपति के नाम से जानी जाती है. भगवान गणेश का यह रूप सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला होता है. 10 दिवसीय गणेश उत्सव में हर रोज 1.5 मिलियन भक्त लंबी कतारों में लगकर बप्पा के दर्शन करते हैं.

Also Read: Best Ganesh Pandals in Mumbai: इस गणेश चतुर्थी विजिट करें मुंबई के ये मशहूर गणेश पंडाल, मिलेगा आशीर्वाद

अंधेरीचा राजा

Andhericha Raja
Andhericha raja

मुंबई के गणेशोत्सव में शामिल होने आए लोगों को अंधेरीचा राजा (Andhericha Raja) के दर्शन जरूर करने चाहिए. अंधेरीचा राजा को ‘नवसाला पवनारा गणपति’ या ‘इच्छा पूरी करने वाले गणेश’ भी कहा जाता है, जो अपने भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं. हर साल अंधेरीचा राजा पंडाल की थीम अलग और अनोखी होती है, जो लोगों को आकर्षित करती हैं.

मुंबईचा राजा

Mumbaicha Raja
Mumbaicha raja

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल से कुछ दूरी पर ही शहर का एक और प्रसिद्ध गणेश पंडाल मौजूद है. गणेश गली में स्थित इस पंडाल के लोग मुंबईचा राजा (Mumbaicha Raja) के नाम से जानते हैं. मुंबई के सबसे पुराने गणेश पंडालों में शामिल मुंबईचा राजा में साल 1928 से भगवान गणेश की पूजा की जा रही है. इस गणेश पंडाल की थीम हर साल अलग होती है. हर साल लाखों भक्त मुंबई चा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Also Read: Places to visit on Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा के दर्शन करने आएं ये प्रसिद्ध मंदिर

जीएसबी सेवा मंडल

GSB Seva Mandal Ganpati
Gsb seva mandal ganpati

मुंबई के किंग्स सर्कल में मौजूद जीएसबी सेवा मंडल (GSB Seva Mandal) की गणपति प्रतिमा देशभर में सबसे समृद्ध और भव्य मानी जाती है. इस आकर्षक प्रतिमा को सोने और चांदी के आभूषणों से सजाया जाता है. पंचधातु (सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और टिन) के मिश्रण से बनी मूर्ति गणेशोत्सव को शानदार बना देती है.

खेतवाड़ी चा गणराज

Khetwadicha Ganraj
Khetwadicha ganraj

चमकदार लाइट और फूलों से सजा खेतवाड़ी चा गणराज (Khetwadicha Ganraj) पंडाल दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध गणेश पंडाल है. यहां भगवान गणेश की 40 फीट से अधिक ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जिसे बहुत सुंदर तरीके से तराश कर बनाया गया है. 1959 में स्थापित यह पूजा पंडाल मुंबई के प्रतिष्ठित गणेश मंडलों में से एक है, जो गणेश चतुर्थी पर घूमने के लिए खास है.

Also Read: Places to visit on Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर करें विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola