ePaper

मानसून में बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो होगा बहुत बड़ा नुकसान 

Updated at : 23 Jun 2025 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
travel

image: frepik

Monsoon Travel Tips: बारिश के समय में बिना सोचे समझे बाहर निकाल जाते हैं और फिर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए बताते हैं मानसून में बाहर निकलने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Monsoon Travel Tips: बारिश हो या आंधी तूफान अपने-अपने काम पर हर किसी को हर रोज जाना पड़ता है. ऐसे में ये ज्यादा जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखते हए बाहर जाए. कुछ लोग बारिश के समय में बिना सोचे समझे बाहर निकाल जाते हैं और फिर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए बताते हैं मानसून में बाहर निकलने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

कैश जरूर रखें साथ

बारिश के मौसम अधिकांश जगहों पर बिजली की समस्या होती है . जिसके कारण कई बार फोन काम करना बंद कर देते हैं तो कभी नेटवर्क की परेशानी होती है. जिसके कारण लोग जब भी बाहर निकलते हैं तो उन्हें हमेशा अपने साथ कैश रखना चाहिए. इससे उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं होती है. 

cash
Image: freepik

कपड़े और जूतों का रखें ध्यान

बारिश के समय में भारी कपड़े जैसे जींस ये सब नहीं पहन कर जाना चाहिए. जूतों को भी बारिश में पहन कर बाहर नहीं निकलना चाहिए . क्योंकि  बारिश के मौसम कभी भी बरसात हो जाती है. इसलिए ऐसे मौसम में जूते पहन कर बाहर नहीं निकलना चाहिए. हमेशा वाटर प्रूफ जूते पहन कर निकलना चाहिए. 

boot
Image: freepik

प्लास्टिक जरूर रखें साथ

बारिश के मौसम में बाहर निकलने से पहले साथ में हमेशा एक प्लास्टिक बैग रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप बाहर लैपटॉप लेके जाते हैं और अगर अचानक से बारिश होती है तो प्लास्टिक की मदद से लैपटॉप को बच्या जा सकता है. 

plastic bag
Image: freepik

बाहर खाने-पीने का रखे ध्यान

बारिश के मौसम में खाने पिन का खास ख्याल रखना चाहिए. बारिश के समय में आभार का खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है. हमेशा ऐसी जगहों पर रुक कर खाना चाहिए. जहां साफ-सफाई हो और अच्छे तरीके से खाना खिलाया जा रहा हो.

street food
Image: freepik

यह भी पढ़ें: Avoiding Travel In Monsoon: मानसून में भूलकर भी न जाए इन जगहों पर घूमने वरना होगी पैसों की बर्बादी

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्वर्ग से कम नहीं है ये जगहें, इस मानसून जरूर बनाए घूमने का प्लान

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola