ePaper

Jharkhand Tourism: स्वर्णरेखा नदी पर बना यह खूबसूरत डैम है पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र

Updated at : 03 Aug 2024 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chandil Dam, Jamshedpur

Chandil Dam, Jamshedpur

Jharkhand Tourism: झारखंड पर्यटन स्थलों से समृद्ध राज्य है. राज्य के सरायकेला जिले में स्थित चांडिल डैम एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यहां कई राज्यों से पर्यटक घूमने आते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं चांडिल डैम से जुड़ी कुछ बातें.

विज्ञापन

Jharkhand Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, स्वर्णरेखा नदी पर बना खूबसूरत और आकर्षक चांडिल डैम. यह डैम पहाड़ों और जंगलों से घिरा एक मनोरम पर्यटन स्थल है, जो बड़ी संख्या में सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. चांडिल डैम के मनमोहक दृश्य लोगों को सुकून पहुंचाते हैं. अगर आप भी झारखंड भ्रमण का प्लान बना रहे हैं तो चांडिल डैम होने वाला है आपके लि‍ए खास.

Jharkhand Tourism: रोमांच प्रेमियों के लिए है खास

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में स्थित चांडिल डैम घुमक्कड़ों की पसंदीदा जगह है. ऊंची पहाड़ियों से घिरे इस डैम की सुंदरता देखने योग्य हैं. चांडिल डैम एक बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसमें सिंचाई, पीने, औद्योगिक उपयोग, बिजली बनाने और बाढ़ नियंत्रण के लिए जल संग्रहित किया जाता है. यह पिकनिक मनाने के लिए एक परफेक्ट जगह है. चांडिल डैम का शांत वातावरण और मनोरम दृश्य लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. यह जगह रोमांच प्रेमी पर्यटकों के लिए भी काफी खास है.

चांडिल डैम में पूरे साल पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. यहां सैलानी डैम के आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को निहारने आते हैं. यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बोटिंग से लेकर कई वॉटर स्पोर्ट्स तक की व्यवस्था की गई है. चांडिल डैम में पर्यटन विभाग की ओर से कई वॉटर स्पोर्ट्स को नियमित रूप से शुरू करने की बात कही गई है, इनमें क्लिफ जंपिंग, फिशिंग, बोटिंग शामिल हैं.

Also Read: Jharkhand Tourism: इस प्राचीन शिवालय में पाताल गंगा से होता है शिवलिंग का जलाभिषेक

Jharkhand Tourism: कैसे पहुंचे चांडिल डैम

चांडिल डैम अपनी खूबसूरती और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. आप राजधानी रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित चांडिल डैम आने के लिए रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

रेल मार्ग- चांडिल डैम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन टाटानगर जंक्शन है, जो इसे कई महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ता है. इस रेलवे स्टेशन से चांडिल डैम की दूरी महज 44 किलोमीटर है.

सड़क मार्ग – आप निजी वाहन, कैब या बस के माध्यम से भी चांडिल डैम पहुंच सकते हैं. टाटानगर बस स्टैंड से इसकी दूरी केवल 21 किलोमीटर है.

वायु मार्ग – आप हवाई जहाज के माध्यम से भी चांडिल डैम तक आ सकते हैं. इसके लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है.

Also Read: Jharkhand Tourism: देव गांव नाम से मशहूर इस जगह को भगवान विश्वकर्मा ने बसाया था

Also Read: Jharkhand Tourism: गुरुत्वाकर्षण के नियमों को चुनौती देता गुमला का गोबर सिल्ली पहाड़

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola