ePaper

IRCTC Sri Lanka Tour Package: कम पैसों में करें श्रीलंका का टूर, जानें डिटेल्स

Updated at : 12 Jun 2024 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Tour Package

IRCTC Sri Lanka Tour Package

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है एक आकर्षक पैकेज जिसके तहत आपको मिलेगा श्रीलंका घूमने का शानदार मौका, ऐसे में जानें कितना है इस टूर का किराया.

विज्ञापन

IRCTC Sri Lanka Tour Package: आईआरसीटीसी के तरफ से हमेशा नए और उमदा टूर पैकेज आते रहते हैं. एक नए पैकेज में इस बार आईआरसीटीसी ने श्रीलंका टूर का एक बेहतरीन पैकेज निकाला है. अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और इतिहास व ऐतिहासिक घटनाओं में रूचि रखते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है. यह छह दिनों का टूर पैकेज है. जिसमें टूर के दौरान आपको रामायण से जुड़े कई अनसुने किस्से जानने और देखने को मिलेंगे. ऐसे में जानें क्या है इस पैकेज का किराया और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां.

IRCTC Sri Lanka Tour Package: पैकेज के तहत टूर में मिलेंगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज के तहत यात्रियों के छह दिन और पांच रातों का रोमांचक श्रीलंका टूर मिलेगा. यह ट्रिप 14 अगस्त को कोलकाता हवाई अड्डे से शुरू होगी, और 19 अगस्त को खत्म हो जाएगी. इस ट्रिप में यात्री फ्लाइट के जरिए कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 6 दिन व 5 रातें वहां गुजारेंगे. इस दौरान उनके रूकने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में की जाएगी. टूर के वक्त उनके खाने का पूरा इंतेजाम आईआरसीटीसी के द्वारा दिया जाएगा. टूर के वक्त घूमने फिरने के लिए बस और गाड़ियों का इंतजाम भी आइआरसीटीसी की ओर से ही किया जाएगा.

Also Read: IRCTC Shimla-Manali Tour Package: गर्मियों में देखें शिमला-मनाली के हसीन वादियों का नजारा

IRCTC Sri Lanka Tour Package: कितना होगा किराया

आईआरसीटीसी का यह श्रीलंका टूर पैकेज काफी किफायती और आकर्षक है. इसमें एक अकेले व्यक्ति का किराया 82,700 रुपए होगा, वहीं दो व्यक्ति अगर साथ में जाते हैं तो प्रति व्यक्ति का किराया 69,000 रूपए होगा. तीन लोग अगर साथ में जाते हैं तो किराया प्रति व्यक्ति 67,400 रुपए होगा. बच्चों के किराए की बात करें तो, बिस्तर लेने पर किराया 54,200 होगा और बिस्तर न लेने पर किराया 52,100 रुपए प्रति बच्चा होगा. इस ट्रिप की बुकिंग आप आइआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाईट से कर सकते हैं.

Also Read: IRCTC Bali Tour Package: बाली घूमने का मौका वो भी इतने कम पैसों में, अभी देखें ये शानदार पैकेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola