Haunted Towns in India: डरावनी जगहों पर जाना है पसंद, तो विजिट करें ये 4 जगहें

Haunted Towns in India
Haunted Towns in India: भारत में मौजूद कई जगहें अपने अप्राकृतिक घटनाओं के कारण मशहूर हैं. पैरानॉर्मल सोसाइटी से लेकर कई रोमांच पसंद सैलानी तक इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं भारत में मौजूद कुछ ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में.
Haunted Towns in India: भारत में मौजूद कई ऐसी जगहें हैं जो अपने डरावने और अस्वाभाविक घटनाओं के लिए मशहूर हैं. कहा जाता है इन जगहों पर बुरी आत्माओं का साया है. इतिहास में हुई किसी घटना के कारण इन जगहों में अप्राकृतिक घटनाएं होना, आम बात हो चुकी है. अगर आप इन बातों पर विश्वास न करते हुए, ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करने में रोमांचित महसूस करते हैं. तो भारत में मौजूद ये 4 जगहें हैं सबसे ज्यादा डरावनी:
धनुषकोडी पंबन द्वीप

तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में मौजूद धनुषकोडी शहर को भूतों का शहर माना जाता है. अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध धनुषकोडी शहर 1964 में आए भयावह चक्रवात के कारण बर्बाद हो गया था. इस हादसे में तमिलनाडु के पंबन रेलवे स्टेशन से धनुषकोडी की तरफ निकली ट्रेन समंदर में समा गई थी. इस चक्रवात में 200 ट्रेन यात्री सहित करीब 1000 लोगों की धनुषकोडी में मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से शहर को भूतों का शहर कहा जाने लगा.
गोवा, महाराष्ट्र

अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर गोवा में इगोरचेम बांध,डी मेलो हाउस, बोरिम ब्रिज और थ्री किंग्स चर्च सहित कई ऐसी जगहें हैं, जो भूतिया हैं. इन जगहों से गुजरते वक्त लोगों को चीखें और अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं. कई बार लोगों ने इन जगहों पर आत्माओं को भी देखा है. इन भूतिया जगहों के आस-पास बहुत सारी अप्राकृतिक घटनाएं हो चुकी हैं.
Also Read: Haunted Hotels in India:ये हैं भारत के 4 सबसे डरावने होटल्स, जाने इनके पीछे कि कहानी
कुलधारा, राजस्थान

कुलधारा राजस्थान का वो गांव है, जिसकी कहानी सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कुलधारा वह रहस्यमय संसार है जिसमें राजस्थान के संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है. यहां शाम के वक्त रूहानी ताकतों का असर दिखने लगता है. पेरानार्मल सोसायटी की टीम ने भी अपनी रिसर्च में पाया है कि कुलधारा गांव में आत्माओं का वास है.
भानगढ़ फोर्ट, राजस्थान

राजस्थान के भानगढ़ में मौजूद किले को भूतों का गढ़ माना जाता है. चारों ओर से पहाड़ से घिरे इस खूबसूरत किले में शाम के बाद किसी भी सैलानी को रूकने की इजाजत नहीं है. लोगों का कहना है कि सूरज ढलने के बाद इस महल से औरतों के रोने, चूड़ियां तोड़ने और चिल्लाने की आवाजें आती हैं. इसके आसपास से गुजरने पर ऐसा लगता है मानो कोई आपका पीछा कर रहा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




