ePaper

शादी में शाही लुक पाने के लिए ट्राई करें ये 5 सबसे सुंदर और हेवी चेन इयररिंग्स

Updated at : 26 Feb 2026 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Chain Earring Designs

चेन इयररिंग डिजाइंस, फोटो: Pinterest

Chain Earring Designs: शादी में सबसे अलग और रॉयल दिखने के लिए ट्राई करें ये शानदार हेवी चेन इयररिंग्स. लहंगे और साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने वाले ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपको एक ही नजर में पसंद आ जाएंगे.

विज्ञापन

Chain Earring Designs: शादी के फंक्शन में अगर आप अपनी साड़ी या लहंगे के साथ कुछ रॉयल पहनना चाहती हैं, तो हेवी चेन इयररिंग्स से बेहतर कुछ नहीं. आजकल भारी झुमकों के साथ जुड़ी हुई लंबी और सुंदर चेन का फैशन फिर से लौट आया है, जिसे सहारा इयररिंग्स भी कहा जाता है. ये डिजाइन्स न सिर्फ आपको एक पारंपरिक लुक देते हैं, बल्कि आपको भीड़ में सबसे अलग और खास दिखाते हैं. अगर आप भी इस शादी सीजन में सबकी नजरें अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स को एक बार जरूर देखें.

बाहुबली स्टाइल हेवी चेन डिजाइन | Bahubali Style Heavy Chain Earring

Bahubali Style Heavy Chain Earring
बाहुबली स्टाइल हैवी चेन डिजाइन,फोटो: pinterest

यह डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि इसमें कान के झुमके के साथ बालों तक जाने वाली कई सारी चैन लगी होती हैं. इसे पहनकर आपको किसी और भारी गहने की जरूरत नहीं पड़ती और यह आपको एक रानी जैसा लुक देता है. शादी या सगाई के बड़े फंक्शन के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

मोती और कुंदन वाले सहारा इयररिंग्स | Pearls And Kundan Sahara Earring

Pearls And Kundan Sahara Earring
मोती और कुंदन वाले सहारा इयररिंग्स,फोटो:pinterest

अगर आपको चमक-धमक पसंद है, तो कुंदन और सफेद मोतियों वाले चेन इयररिंग्स आपके लिए परफेक्ट हैं. इनकी बारीक चेन आपके चेहरे पर एक अलग ही ग्रेस लाती है और यह हर रंग के लहंगे पर सूट करते हैं. यह डिजाइन दिखने में भारी जरूर होते हैं, लेकिन लुक में बहुत एलिगेंट लगते हैं.

एंटीक गोल्ड प्लेटेड लटकन डिजाइन | Antique Gold Plated Latkan Earring

Antique Gold Plated Latkan Earring
एंटीक गोल्ड प्लेटेड लटकन डिजाइन,फोटो: pinterest

पुराने जमाने के पारंपरिक गहनों जैसा दिखने वाला यह डिजाइन काफी रॉयल और क्लासी लगता है. इसमें सोने की बारीक नक्काशी वाली लंबी चैन होती हैं जो सीधे आपके बालों में पिन की जाती हैं. बनारसी साड़ी के साथ इस तरह के इयररिंग्स पहनकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी.

झुमका स्टाइल ट्रिपल लेयर चेन | Jhumka Style Triple Layer Chain Earring

Jhumka Style Triple Layer Chain Earring
झुमका स्टाइल ट्रिपल लेयर चेन,फोटो: pinterest

इस डिजाइन में एक ही इयररिंग के साथ तीन अलग-अलग लंबाई की चैन जुड़ी होती हैं. यह परतों वाला लुक आपके कानों और गर्दन के हिस्से को पूरी तरह से कवर कर लेता है. अगर आप हेवी दुपट्टा कैरी कर रही हैं, तो यह स्टाइल आपके लुक को और भी निखार देगा.

स्टोन वर्क और फ्लोरल चेन इयररिंग्स | Stone Work And Floral Chain Earring

Stone Work And Floral Chain Earring
स्टोन वर्क और फ्लोरल चेन इयररिंग्स,फोटो: pinterest

आजकल कलर्ड स्टोन और फूलों के डिजाइन वाली चेन इयररिंग्स लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं. यह मॉडर्न और पारंपरिक स्टाइल का एक बहुत ही सुंदर मिश्रण है जिसे आप किसी भी रिसेप्शन पार्टी में पहन सकती हैं. इन डिजाइन्स को ट्राई करना इस सीजन में एक नया फैशन स्टेटमेंट होगा.

यह भी पढ़ें: Trending Earcuffs Earrings for Wedding Functions: 2026 में ईयररिंग्स को भी टक्कर दे रहे ईयरकफ डिजाइन्स, शादी-ब्याह में बन रहे पहली पसंद

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola