होली की सुबह के लिए 5 लाजवाब देसी नाश्ते के आइडियाज

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

नाश्ते के सुझाव होली के लिए

Holi Special Breakfast Recipes: होली की सुबह को खास बनाएं इन 5 देसी ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज के साथ. दही-जलेबी की मिठास से लेकर कचौड़ी-आलू की मसालेदार स्वाद तक, ये पारंपरिक नाश्ते आपके त्योहार में स्वाद और खुशियों के रंग घोल देंगे.

विज्ञापन

Holi Special Breakfast Recipes: होली रंगों, खुशियों और स्वादिष्ट पकवानों का त्योहार है. इस दिन घरों में तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और सुबह की शुरुआत भी खास नाश्ते से की जाती है. देसी ब्रेकफास्ट न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि त्योहार के माहौल को और भी उत्साह से भर देता है. दही-जलेबी की मिठास, कचौड़ी-आलू की मसालेदार खुशबू, गुजिया और ठंडाई का पारंपरिक स्वाद, हलवा-पूड़ी की गरमाहट और मूंग दाल चीला जैसा हल्का विकल्प ये सभी व्यंजन होली की सुबह को यादगार बना देते हैं. अगर आप भी इस बार होली पर कुछ खास और पारंपरिक नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो ये देसी ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

दही जलेबी

होली की सुबह मीठे से शुरुआत करना शुभ माना जाता है. गरमा-गरम कुरकुरी जलेबी को ठंडी दही के साथ परोसें. यह कॉम्बिनेशन उत्तर भारत में खासतौर पर पसंद किया जाता है.  मैदा का घोल बनाकर जलेबी तलें, फिर चाशनी में डुबो दें. ताज़ी दही के साथ सर्व करें.

कचौड़ी और आलू की सब्जी

होली के दिन मसालेदार कचौड़ी और आलू की सब्जी का स्वाद ही अलग होता है. यह ब्रेकफास्ट पेट भरने वाला और पारंपरिक दोनों है. इसे बनाने के लिए  मैदा में दाल या मसाले की स्टफिंग भरकर कचौड़ी तलें. साथ में टमाटर वाली मसालेदार आलू की सब्जी बनाएं.

गुजिया के साथ ठंडाई

होली और गुजिया का रिश्ता बहुत पुराना है. सुबह के नाश्ते में हल्की मीठी गुजिया और ठंडी ठंडाई का मज़ा लिया जा सकता है. मावा, सूखे मेवे और नारियल से गुजिया भरकर तलें. बादाम, सौंफ और काली मिर्च से ठंडाई तैयार करें.

सूजी का हलवा और पूड़ी

अगर घर में मेहमान आ रहे हैं तो सूजी का हलवा और गरम पूड़ी एक परफेक्ट देसी नाश्ता है. इसे बनाने में घी में सूजी भूनें, फिर चीनी और पानी डालकर हलवा तैयार करें. साथ में फूली-फूली पूड़ियां तलें.

मूंग दाल चीला

जो लोग हल्का और हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहते हैं, उनके लिए मूंग दाल चीला अच्छा विकल्प है. इसे बनने के लिए  भिगोई हुई मूंग दाल पीसकर बैटर बनाएं, उसमें मसाले मिलाएं और तवे पर सेंक लें. हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

यह भी पढ़ें: मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola