टमाटर से झटपट बनाएं जूस, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
tomato juice

टमाटर जूस इमेज-इंस्टाग्राम@aruna_vijay_masterchef

Tomato Juice: संतरा, अनार, एप्पल या आम के जूस से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो टमाटर का जूस बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Tomato Juice: टमाटर का इस्तेमाल हम अक्सर चटनी, सलाद और सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं.  लेकिन क्या आपने टमाटर से बने जूस को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आप इसे एक बार जरूर बनाएं. टमाटर से बना जूस स्वादिष्ट होता है. टमाटर का जूस बनाना बहुत आसान है और इसे पीने के बाद आपको रिफ्रेशिंग महसूस होगा. इस जूस को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. अगर आप भी टमाटर का जूस बनाना चाहते हैं तो शेफ अरुणा विजय की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है. 

टमाटर का जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर- 3 से 4
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • चीनी- 1 छोटी चम्मच

टमाटर का जूस कैसे तैयार करें?

  • टमाटर का जूस बनाने के लिए आप पके हुए टमाटर को लें. इन्हें आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों को आप मिक्सर जार में डाल दें. 
  • अब आप मिक्सर जार में काला नमक, काली मिर्च का पाउडर और चीनी को डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें जब तक मिश्रण स्मूथ न हो जाए. 
  • अब आप तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें जिससे की बीज निकल जाए. इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • जूस को गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • टमाटर का जूस बना रहे हैं तो ज्यादा पके हुए टमाटरों का ही इस्तेमाल करें. इससे जूस का फ्लेवर अच्छा होता है. 
  • जूस को और ज्यादा ठंडा और रिफ्रेशिंग बनाने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख सकते हैं. फिर इसे सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

यह भी पढ़ें- Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola