Thursday Born Personality: अगर आज है आपका जन्मदिन, तो जानें कैसा होता है गुरुवार को जन्म लेने वालों का स्वभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jul 2023 6:40 AM
Thursday Born Personality: गुरुवार या बृहस्पतिवार को जन्मे लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है. ज्योतिष और शास्त्रोंनुसार गुरुवार के दिन जन्मे बच्चे बहुत प्रबल और बुद्धिमान होते हैं.
Thursday Born Baby Personality Traits: सप्ताह का हर एक दिन किसी भगवान को समर्पित होता है, जैसे सोमवार का दिन शिवजी को, मंगलवार का दिन हनुमान जी को, बुधवार का गणेश जी को तो गुरुवार का दिन विष्णु भगवान के नाम रहता है. ठीक वैसा ही कुछ होता है इस दिन जन्म लेने वालों के साथ. आपको बता दें गुरुवार या बृहस्पतिवार को जन्मे लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है. ज्योतिष और शास्त्रोंनुसार गुरुवार के दिन जन्मे बच्चे बहुत प्रबल और बुद्धिमान होते हैं.
व्यवहार
जिन लोगों का जन्म गुरुवार को होता है उनके ऊपर गुरु का प्रभाव अधिक होता है. ऐसे जातक धार्मिक स्वभाव और गंभीर चिंतन करने वाले होते हैं. गुरुवार को जन्मे व्यक्ति मिलनसार होते हैं और सभी के हित के बारे में सोचने वाले होते हैं. वहीं यदि गुरु की स्थिति ठीक नहीं है तो ये लोग ढोंगी साधु भी बन सकते हैं. ये लोग थोड़े कंजूस टाइप के होते हैं. इनके पास धन एकत्रित होता है. ये लोग समाज सुधारक और अच्छे विचार वाले होते हैं.
शिक्षा के प्रति इनका विशेष झुकाव रहता है. ये मार्गदर्शक के रूप एक अच्छे मित्र बनते है. समाज सुधारक व उत्तम विचारक होते है. धार्मिक प्रवृति इनको गलत मार्गों में जाने से रोकती है. धन इनके पास स्थिर रहता है ये कंजूस जैसे दिखते है लेकिन होते नही वैसे ये मितव्ययी होते है.
गुरुवार के दिन जन्में जातक अधिकतर स्वस्थ्य होते है. इन्हे रोग कम ही होते है. मोटापा, शुगर, वसा, उदर वायु, कफ, सूजन, फेफडों के रोग मुख्यत: परेशान करते है.
जब प्रेम जीवन की बात आती है, तो गुरुवार को पैदा होने के कारण, आप बहुत अधिक अभिव्यंजक हैं और पूरी तरह से खुले तरीके से प्यार का इजहार करते हैं, और दूसरे लोगों को कैसा लगेगा, इस पर विचार किए बिना मन की बात कह देते हैं. और यही आदत कई बार आपको मुश्किल में भी डाल देती है. हालांकि एक भावुक प्रेमी, आप आसानी से ऊब जाते हैं, और इस प्रकार आपको एक ऐसा साथी खोजने की आवश्यकता होती है जो साहसी और आउटगोइंग दोनों हो. दोस्ती के मोर्चे पर, आपको उन लोगों का साथ मिलता है जिनका जन्म 3, 21 और 30 तारीख के तहत हुआ है. जब राज़ की बात आती है, तो आप चीज़ों को साझा करने के लिए अधिक उत्साहित हो सकते हैं.
गुरुवार को जन्म लेने वाली महिलाएं बहुत आधुनिक नहीं होती हैं. उनकी विचारधारा जरूर खुली होती है लेकिन वे सीमा में रहना ही पसंद करती हैं. इस वजह से उनको अक्सर घमंडी भी समझा जाता है जबकि ऐसा होता नहीं है. लेकिन हां, इनकी दोस्ती सभी से नहीं हो पाती है. ये महिलाएं धार्मिक प्रवृति की भी होती हैं. इनका रंग गोरा होता है लेकिन चेहरे पर गुलाबी रंगत की जगह पीलापन दिखता है.
न्यायाधीश, वकील, मजिस्ट्रेट, ज्योतिषी, ब्राम्हण, बृहस्पति, धर्मगुरू, शिक्षक, सन्यासी, सुनार, वकालत, शेयर बाजार, शिक्षा, शिक्षा से संबंधित किताबों का व्यवसाय, धार्मिक किताबों और चित्रों का व्यवसाय, वकालत मेंनेजर, समाजिक संगठनों, धन कोश की देखरेख करने वाले, कैशियर आदि से सम्बंधित काम करते है.
गुरुवार को जन्मे लोगों को कुछ खास सेहत संबंधी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं. लीवर, खून, हार्ट से जुड़ी तकलीफें अक्सर इन लोगों को परेशान करती हैं. वहीं अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को जन्म लेने वाले लोग ज्यादा मोटे होते हैं.
न्यूयॉर्क के हार्टविक कॉलेज के निदेशक के अनुसार सप्ताह के सभी सातों दिन ग्रहों के नाम पर रखे गए हैं. जैसे सूर्य का दिन, चंद्रमा का दिन, उसी तरह गुरुवार का संबंध नॉर्स देवता और बृहस्पति ग्रह से है, जिसे थोर का दिन भी कहा जाता है. गुरुवार बृहस्पति का दिन है (थोर का दिन – थॉर द नॉर्स गॉड ऑफ थंडर्स बृहस्पति/ज़ीउस के साथ जुड़ा हुआ है). ज़ीउस की शाही प्रकृति गुरुवार को पैदा हुए बच्चे को आशावाद और शुभकामनाएं देती है.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










