ePaper

Teddy Day 2022: आज है टेडी डे, पार्टनर को गिफ्ट करने से पहले जान लें टेडी बियर के हर रंग का महत्व

Updated at : 10 Feb 2022 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Teddy Day 2022: आज है टेडी डे, पार्टनर को गिफ्ट करने से पहले जान लें टेडी बियर के हर रंग का महत्व

Teddy Day 2022: टेडी डे दुनिया भर में लोगों द्वारा अपने पार्टनर के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. टेडी को प्यार के इजहार का बेस्ट तरीका भी माना जाता है.

विज्ञापन

Teddy Day 2022: फरवरी प्यार का महीना माना जाता है. प्यार के त्योहार के रूप में जाना जाने वाला वैलेंटाइन वीक चल है. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन को टेडी डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. सॉफ्ट, मुलायम टेडी उपहार के रूप में प्राप्त करने का आनंद कौन नहीं लेना चाहेगा? टेडीज गर्ल फ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए सबसे प्यारे उपहारों में से एक है. टेडी डे दुनिया भर में लोगों द्वारा अपने पार्टनर के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. टेडी को प्यार के इजहार का बेस्ट तरीका भी माना जाता है.

टेडी डे कब मनाया जाता है ?

हर साल 10 फरवरी को दुनिया भर में टेडी डे मनाया जाता है. इस साल टेडी डे गुरुवार को मनाया जा रहा है.

टेडी डे का इतिहास

टेडी बियर सबसे प्यारे उपहारों में से एक है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे के लिए आपे प्रेम का इजाहार टेडी देकर करते हैं. ऐसा माना जाता है कि टेडी नाम के पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर ‘टेडी’ रूजवेल्ट का हाथ है. रूजवेल्ट ने एक बार भालू को गोली मारने से इनकार किया था जिसे उनके सहायकों ने फंसाया था. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक कैंडी स्टोर के मालिक मॉरिस मिचटॉम इससे प्रेरित हुए, और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति को एक भरवां खिलौना भालू गिफ्ट किया और इसे टेडी बियर नाम दिया.

अलग-अलग रंगों के टेडी का होता है खास मतलब जानें

लाल टेडी (Red Teddy) : जुनून और प्यार का प्रतिनिधित्व करता है. यह भावनात्मक तीव्रता को बढ़ाने के लिए है.

गुलाबी टेडी (Pink Teddy) : आपके प्रस्ताव की स्वीकृति का प्रतीक है कि वह आपसे प्यार करता है और आपकी सराहना करता है.

ब्लू टेडी (Blue Teddy) : गहराई, ताकत, ज्ञान और प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है. यह दर्शाता है कि आपका प्यार वास्तव में मजबूत है और आप अपने रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ग्रीन टेडी (Green Teddy) : आपके प्रेमी के साथ एक गहरे संबंध और उनकी प्रतीक्षा करने की आपकी इच्छा का प्रतीक है.

ऑरेंज टेडी (Orange Teddy) : यदि आपको नारंगी रंग का टेडी दिया जाए तो यह खुशी, आशा और प्रकाश का प्रतीक है.

Also Read: Happy Teddy Day 2022 Wishes: तुम हंसते रहो Teddy Bear की तरह… अपने valentine को भेजें प्यारे संदेश

अब निश्चित रूप से आप आसानी से डिसाइड कर पाएंगे कि आपको अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए किस रंग का टेडी उपहार में देना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola