Teacher’s Day Rangoli Design: टीचर्स डे को बनाएं यादगार इन ट्रेंडी रंगोली डिजाइनों के साथ

शिक्षक दिवस पर रंगोली बनाते हुए छात्र (AI इमेज)
Teacher’s Day Rangoli Design: टीचर्स डे पर अगर आप इन रंगोली को अपने स्कूल या कॉलेज में बनाएंगे, तो हर तरफ रोशनी छा जाएगी. आइए देखते हैं इस आर्टिकल में टीचर्स डे स्पेशल रंगोली डिजाइन.
Teacher’s Day Rangoli Design: हर वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन घर, स्कूल और कॉलेजों में रंग-बिरंगी सजावट की जाती है, जिसमें रंगोली बनाने का अपना खास महत्व होता है. इस दिन आकर्षक और क्रिएटिव रंगोली डिजाइन न केवल सुंदर दिखते है, बल्कि ये अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जरिया भी होता है. ऐसे में इस टीचर्स डे के खास मौके पर आप इन तरह की यूनिक और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं.

स्कूल या कॉलेज के हॉल रूम में टीचर्स डे पर आप इन रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं.

सजाई गई ये रंगोली बनने के बाद बहुत ही खूबसूरत दिखती है. अगर आप सभी लोग ग्रुप में मिलकर इसे बनाएं तो ये दिन और खास यादगार बन जाएगा.
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day 2025 Celebration Ideas: इस टीचर्स डे को बनाएं खास, अपनाएं ये स्पेशल आइडियाज
यह भी पढ़ें- Happy Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे को बनाएं यादगार, ग्रीटिंग कार्ड में लिखें ये प्यारे मैसेज


क्लासरूम में टीचर्स डे के लिए ये रंगोली डिजाइन बहुत ही सिम्पल और आकर्षक लगेंगी.

आप ब्लैकबोर्ड के सामने या दरवाजे के पास फूलों की पंखुड़ियों और रंगों से किताब, चॉक, या “Thank You Teacher” लिखकर रंगोली बना सकते हैं. छोटी और रंगीन टाइप से बनी ये रंगोली क्लास रूम को त्योहार जैसा माहौल देगी.

स्कूल के मेन गेट पर इस तरह की टीचर्स डे रंगोली बड़ी और आकर्षक बनाई जा सकती है.

इसमें “Happy Teacher’s Day” लिखकर फूलों, दीपक और किताब के डिजाइन जोड़े जा सकते हैं.

चमकीले रंगों और सुंदर पैटर्न से बनी यह रंगोली गेट पर आते ही सभी का स्वागत करेगी और पूरे स्कूल का माहौल बना देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










