नहीं खाया होगा ऐसा खजूर का अचार, ट्राई करने के लिए नोट करें रेसिपी

खजूर का अचार रेसिपी (Image-Gemini)
Khajoor Ka Achar Recipe: अचार तो आपने कई किस्म के खाए होंगे लेकिन खजूर का अचार नहीं खाया होगा. एक बार इस अचार को ट्राई करके देखिए. इसका लाजवाब स्वाद आपको अपना दीवाना बना देगी.
Khajoor Ka Achar Recipe: अचार का नाम सुनते ही सबसे पहले आम या नींबू के अचार की तस्वीर ही सामने आती है. वैसे तो आपने कई तरह के अचार का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या कभी खजूर के अचार का स्वाद चखा है? यह नाम सुनकर ही आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा और आप सोच रहे होंगे कि क्या खजूर का भी अचार हो सकता है. खजूर का अचार बहुत ही टेस्टी होता है. इसे आप दाल-चावल या फिर रोटी-पराठा आदि के साथ ही खा सकते हैं. चलिए आपको खजूर का अचार बनाने की बहुत सिंपल रेसिपी बताते हैं.
खजूर का अचार बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम खजूर (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून शक्कर
- अदरक और लहसुन का पेस्ट
- 4 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टीस्पून हींग पाउडर
- 3 टेबल स्पून विनेगर
- 1 टीस्पून राई
- 2 टेबल स्पून तेल
- थोड़े से करी पत्ते
- नमक स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: Ol ka Achar Recipe: घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा चटपटा ओल का अचार, नोट कर लें रेसिपी
खजूर का अचार बनाने का तरीका
- खजूर का अचार बनाने के लिए पहले पैन में तेल गर्म करें.
- फिर इसमें राई, करी पत्ते और हींग का छौंक लगाएं.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें.
- अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और खजूर डालकर नरम होने तक पकने दे.
- फिर आप इसमें नमक और शक्कर डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अंत में विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- अब आपका खजूर का अचार बनकर तैयार हो चुका है.
- आप इसे गरमा गरम परांठे-रोटी या फिर दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bengali Kuler Achar: ऐसे बनाइए खट्टे-मीठे स्वादिष्ट बंगाली कुलेर अचार, सीधे मुंह में घुल जाएगा स्वाद
यह भी पढ़ें: Gujrati Green Chilli Pickle: स्वाद में जबरदस्त है गुजराती हरी मिर्च का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




