Tomato Chutney: आसानी से तैयार करें गुड़ वाली टमाटर चटनी, जानिए बनाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Tomato Chutney: आसानी से तैयार करें गुड़ वाली टमाटर चटनी, जानिए बनाने का तरीका

Tomato Chutney: अगर आप भी चटनी खाना पसंद करते हैं तो ये गुड़ वाली टमाटर की चटनी को जरूर ट्राई करें. इस चटनी को आप झटपट बना सकते हैं.

विज्ञापन

Tomato Chutney: अगर आपको अपने खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा तीखा स्वाद पसंद है, तो गुड़ वाली टमाटर चटनी आपके लिए परफेक्ट है. कम मेहनत में आप इस चटनी को तैयार कर सकते हैं. इस चटनी को आप रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका मजेदार स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और आप इसे हर बार बनाएंगे. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गुड़ वाली टमाटर चटनी तैयार करने की विधि. 

टमाटर की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर- 4-5
  • गुड़- स्वादानुसार (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • मेथी- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • राई- 1 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • सूखी लाल मिर्च- 2 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश- 10-12

टमाटर की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप राई, जीरा और मेथी दाना को डाल दें और चटकने दें. इसके बाद हींग और सूखी लाल मिर्च को डाल दें.
  • अब कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर ढककर पका लें जब तक टमाटर नरम न हो जाए. बीच-बीच में आप इसे चलाते रहें.
  • अब आप इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. इसे अच्छे से मिला लें. 
  • अब गुड़ डालें और तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए और चटनी गाढ़ी न हो जाए. इसके बाद आप काजू और किशमिश को डाल दें. चटनी को ठंडा होने के बाद आप सर्व करें. इस तरह से आप गुड़ वाली टमाटर की चटनी को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions