ePaper

Swapna Shastra: सपने में सफेद शिवलिंग देखना शुभ होता या है अशुभ, जानें यहां

Updated at : 12 Jan 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan Somvar 2025

Sawan Somvar 2025

Swapna Shastra: सपने में भगवान शिव या शिवलिंग दिखाई दे तो यह माना जाता है कि आपके जीवन में तरक्की होने वाली है. रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि सफेद शिवलिंग दिखे तो क्या होता है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: इंसान सोते समय सपना जरूर देखता है. कभी-कभी सपने में भगवान भी नजर आते हैं, तो कभी राक्षस भी दिखाई देते हैं. अगर आप भगवान भोले नाथ के अनन्य भक्त हैं और सपने में भगवान शिव नजर आएं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में भगवान शिव या शिवलिंग दिखाई दे तो यह माना जाता है कि आपके जीवन में तरक्की होने वाली है. रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान शिव अलग-अलग रूपों में नजर आए तो क्या-क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में मृत रिश्तेदार दिखने के हैं अलग-अलग मायने, जानें कब होता है शुभ

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में सांप दिखना किन परिस्थितियों में होता है शुभ और कब अशुभ? यहां जानें

सपने में दिखे शिवलिंग

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर कोई इंसान सपने में शिवलिंग देखता है, तो यह शुभ समय की ओर इशारा करता है. ऐसा माना जाता है कि कई सालों से रुका हुआ आपका काम बहुत जल्द पूरा होने वाला है. साथ ही यह भी माना जाता है कि शिवलिंग देखने से भगवान का हाथ भक्त के ऊपर होता है.

शिवलिंग की पूजा करते नजर आए

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जब कोई इंसान सपने में शिवलिंग की पूजा करते हुए नजर आए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है. माना जाता है कि इंसान के जीवन से अशुभ समय और अशुभ तत्वों का नाश होने वाला है. मान्यता यह भी है कि शिवलिंग की पूजा करते हुए सपना देखा जाए, तो अधूरा काम पूरा होने वाला है.

सपने में दिखे सफेद शिवलिंग

अगर सपने में सफेद शिवलिंग दिखे तो यह माना जाता है कि अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य किसी असाध्य रोग से ग्रसित है, तो बहुत जल्द रोगों से छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा, आपके जीवन में कुछ खुशहाली आने वाली है.

सपरिवार शिवलिंग की पूजा करते देखे

अगर सपने में सपरिवार शिवलिंग की पूजा करते हुए देख रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ घड़ी की ओर इशारा करता है. माना जाता है कि बहुत जल्द आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्या खत्म होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में इन पक्षियों का दिखना होता है बहुत शुभ, घर में होगी आर्थिक उन्नति

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola