Summer Skin Care Tips: सनबर्न से होने वाले नुकसान से खुद को रखें सुरक्षित, जानें क्या है तरीका

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Skin Care Tips: गर्मीयों के मौसम में कड़ी धूप और चिपचिप के वजह से हम अपने घर के बाहर कदम रखने से भी डरते है. ऐसे मौसम में सनबर्न जैसी समस्याएं काफी आम है.

विज्ञापन

Summer Skin Care Tips: मार्च का महीना आते ही गर्मी की शुरूआत हो जाती है, ऐसे समय में गर्मी और धूप की वजह से हमारी त्वचा और बालों पर बहुत असर पड़ता है. गर्मीयों के मौसम में कड़ी धूप और चिपचिप के वजह से हम अपने घर के बाहर कदम रखने से भी डरते है. ऐसे मौसम में सनबर्न जैसी समस्याएं काफी आम है. इस समस्या से बचने के लिए आइए जानते है सनबर्न क्या है और इससे बचाने के लिए क्या किया जा सकता है.

सनबर्न क्या है?
गर्मीयों में सूरज के यू वी किरणों के वजह से हमारी त्वचा में हुई लाल सूजन को सनबर्न के नाम से जाना जाता है. ज्यादा देर कड़ी धूप में रहने के वजह से हमारी त्वचा जल जाती है, और यही हमारे सनबर्न का कारण है. यह त्वचा को जलाने के साथ-साथ त्वचा संबंधित अन्य समस्याओं को बढ़ता है, जैसे झुर्रियां, रूखी त्वचा, काले धब्बे, स्किन कैंसर आदि. इन कुछ घरेलू तरीकों से सनबर्न से छुटकारा पाया जा सकता है.

बर्फ
बर्फ आपके त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. सनबर्न से तुरंत छुटकारा पाना के लिए बर्फ को कपड़े में लपेट कर चेहरे की सिकाई करें, इससे आपकी जलन की समस्या तुरंत खत्म हो जाएगी.

एलोवेरा
एलोवेरा में कूलिंग एजेंट होतें है जो शरीर में होने वाली जलन को कम करके ठंडक पहुचाने में मदद करता हैं. एलोवेरा से जेल निकाल कर धुले हुए त्वचा पर लगाए, और 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें. यह आपके त्वचा में होने वाली जलन को जल्दी कम कर देता है.

नारियल का तेल
नारियल का तेल भी सनबर्न को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है. त्वचा को पानी से अच्छी तरह से साफ करने के बाद जले हुए हिस्से पर नारियल का तेल लगाए, ये आपको सनबर्न से राहत पाने में मदद करता है.

खीरा
खीरा त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है. सनबर्न से होने वाली जलन को कम करने के लिए खीरे को छोटे टुकड़ों में काट कर उसे पीस कर थोड़े देर तक फ्रिज में रख दें. पिसे हुए खीरे के रस को त्वचा पर लगाए और कुछ मिनट बाद धो लें. इससे आपके चेहरे के जले हुए हिस्से पर आराम मिलेगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola