Summer Drink: गर्मियों में जलजीरा पीने के हैं कई फायदे, घर पर बनाने की आसान विधि जानें

Summer Drink: जलजीरा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री आमतौर पर हर भारतीय रसोई में पाई जाती है. जानें हेल्दी, टेस्टी जलजीरा बनाने की आसान विधि.
Summer Drink: गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय में से एक, जलजीरा. यह न केवल आपकी प्यास बुझाता है बल्कि अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स से भी भरा होता है. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस हेल्दी ड्रिंक्स का स्वाद लेने के लिए बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि जलजीरा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री आमतौर पर हर भारतीय रसोई में पाई जाती है.
कई कंपनियों ने जलजीरा पाउडर बेचना भी शुरू कर दिया है जिससे इसे तैयार करना और भी आसान हो जाता है. लेकिन यदि आप घर का बना जलजीरा पाउडर बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए आसान विधि को अपनाएं.
स्टेप 1: अपना जलजीरा पाउडर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें- 4 बड़े चम्मच पुदीना पाउडर, 4 बड़े चम्मच भुना जीरा, 2 बड़े चम्मच काली मिर्च, 2 बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड, 1 बड़ा चम्मच अदरक पाउडर, ¼ बड़ा चम्मच हींग, 2 बड़े चम्मच काला सेंधा नमक. , 4 काली इलायची और 2 बड़े चम्मच नमक.
स्टेप 2: इन सामग्रियों को मिलाने के बाद इन सभी को तब तक ब्लेंड करें जब तक ये बारीक पाउडर न बन जाएं.
जलजीरा पीने के फायदे
जलजीरा पाउडर सूखे आम या अमचूर से भरा होता है जो विटामिन सी से भरपूर होता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और स्कर्वी को दूर रखता है.
जलजीरा उन लोगों के लिए अमृत के समान है जो गर्मी के मौसम में एसिडिटी और अपच से पीड़ित होते हैं. न केवल अपच, बल्कि यह एसिडिटी, सूजन और अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत पाने का एक स्मार्ट उपाय है.
यह चीनी से भरे सभी कार्बोनेटेड पेय का सही विकल्प है. जलजीरा एक ऐसा पेय है जिसे आप जितना चाहें उतना पी सकते हैं और कैलोरी के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
जलजीरा में मौजूद जीरा एनीमिया को रोकने में मदद करता है क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है. यह आपके शरीर को हाइड्रेट और ठंडा भी रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




