Suji Veg Tikka Recipe: 10 मिनट में बनाएं सूजी वेज टिक्का, स्वाद में जबरदस्त

Updated at : 07 Jul 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
SUji Veg Tikka

SUji Veg Tikka

Suji Veg Tikka Recipe: आज हम आपके लिए लाए हैं सूजी वेज टिक्का की झटपट रेसिपी, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

विज्ञापन

Suji Veg Tikka Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो टेस्टी भी हो, हेल्दी भी और जल्दी बन जाए. यही सब अगर एक ही प्लेट में मिल जाए, तो क्या कहने. आज हम आपके लिए लाए हैं सूजी वेज टिक्का की झटपट रेसिपी, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. यह रेसिपी खासकर उन लोगों के लिए है जो नाश्ते में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. एक बार बनाएंगे, तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

सामग्री

  • बेसन – ½ कप (50 ग्राम)
  • सूजी – ½ कप (80 ग्राम)
  • दही – ½ कप
  • हींग – ½ चुटकी
  • जीरा – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  • लाल मिर्च – ¼ चम्मच, मोटा पीसा हुआ
  • हरी मिर्च – 2, बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच, बारीक कटा हुआ
  • मटर – ¼ कप
  • फूलगोभी – ¼ कप, बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च – ¼ कप, बारीक कटी हुई
  • गाजर – ¼ कप, बारीक कटी हुई
  • नमक – 1 चम्मच से ज्यादा
  • धनिया पत्ते – 1-2 टेबल स्पून

विधि

  1. एक बर्तन में बेसन, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर थोड़ा पानी डालकर बिना गुठलियां बने अच्छी तरह मिलाएं. जब मिश्रण चिकना हो जाए तो बाकी पानी डालकर फिर से अच्छे से मिलाएं.
  2. अब इसमें हींग, जीरा, हल्दी, कुटी हुई लाल मिर्च, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ अदरक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  3. फिर इसमें मटर, बारीक कटी हुई फूलगोभी, शिमला मिर्च और गाजर डालकर सभी सब्जियां अच्छे से मिलाएं. फिर नमक, हरा धनिया डालें और सब कुछ मिलाकर दस मिनट के लिए रख दें.
  4. दस मिनट बाद, इस मिश्रण को कड़ाही में डालकर तेज आंच पर पकाएं और चलाते रहें जब तक यह उबलने लगे. उबलने पर आंच मध्यम कर दें और लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. आपका टिक्का बनाने का मिश्रण तैयार हो जाएगा.
  5. अब एक ट्रे को तेल से चिकना करें और मिश्रण को उसमें डालकर बराबर फैला दें. इसे कुछ समय ठंडा होने दें. जब मिश्रण ठंडा होकर सेट हो जाए, तो अपनी पसंद के आकार में काट लें.
  6. पैन में तेल गरम करें और टिक्के डालकर तलें. नीचे से हल्का भूरा रंग आने तक पकाएं. फिर टिक्कों को पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें. इसी तरह बाकी टिक्के भी तल लें.
  7. अब आपके सूजी वेज टिक्के तैयार हैं. इन्हें चटनी के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें.

ये भी पढ़ें: Malai Pyaaz Sabzi Recipe: खाना हो लाजवाब तो बनाएं मलाई प्याज की सुपर टेस्टी और आसान सब्जी

ये भी पढ़ें: Potato Sticks Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं आलू स्टिक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगी पसंद

ये भी पढ़ें: Bread Balls Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी आलू ब्रेड बॉल्स, घर पर आसान और झटपट बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola