Suji Sandwich Recipe: बच्चों का टिफिन बनेगा और भी मजेदार, बनाएं टेस्टी सूजी पनीर सैंडविच

suji paneer sandwich recipe (ai image)
Suji Sandwich Recipe: सूजी से बना हलवा और पूरी तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको इस लेख में सूजी से एक टेस्टी और हेल्दी सैंडविच बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Suji Sandwich Recipe: जब बात सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख की हो, तो हम अक्सर ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो. ऐसे में आपके लिए हेल्दी और टेस्टी डिश के लिए सूजी पनीर सैंडविच एक शानदार और टेस्टी रेसिपी हो सकती हैं. ये सैंडविच न सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि इसमें मिली सूजी, पनीर और ताजी सब्जियां इसे एक हेल्दी और एनर्जेटिक स्नैक्स बनाती हैं. चाहे बच्चों का टिफिन हो या ऑफिस की जल्दी, ये सैंडविच हर समय के लिए सबसे बेस्ट है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से सूजी सैंडविच बनाने के बारे में.
सूजी पनीर सैंडविच बनाने की सामग्री
- सूजी (रवा) – 1 कप
- पनीर (गार्निश किया हुआ) – 1 कप
- दही – आधा कप
- बारीक कटी सब्जियां – शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, गाजर
- हरी मिर्च और धनिया – स्वादानुसार (बारीक कटी हुई)
- नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार
- बटर या घी – सेकने के लिए
- ब्रेड स्लाइस – 4-6
यह भी पढ़ें- Corn Recipe: रिमझिम बारिश में बनाएं चटपटा तंदूरी कॉर्न, जानें आसान विधि
यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि
सूजी पनीर सैंडविच बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही को मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी सब्जियां, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब ब्रेड की स्लाइस लें और इसके साइड पर सूजी के बने हुए मिश्रण को फैलाएं.
- इसके बाद अब गैस में तवा गरम करें, फिर इसमें थोड़ा बटर डालकर गरम करें.
- इसके बाद अब इसमें ब्रेड और सूजी से बनी स्लाइस को रखकर अच्छे से सेंके. इस सैंडविच कुरकुरा और सुनहरा होने तक अच्छे से पकाकर गैस बंद कर दें.
- अब तैयार हुए गरमा गरम सैंडविच को टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Potato Skin Chips: बेकार समझकर न फेंके आलू के छिलके, बनाए स्वादिष्ट और कुरकुरी चिप्स
यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










