राखी पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये मेहंदी डिजाइन, बहनें जरूर करें ट्राई
PC: मेहंदी डिजाइन (AI Generated)
Stylish Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर पाएं परफेक्ट और मॉडर्न लुक. मेहंदी के 6 ट्रेंडी व स्टाइलिश डिजाइन्स देखें, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.
Stylish Mehndi Designs: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन हर बहन चाहती है कि उसका लुक थोड़ा खास और स्टाइलिश नजर आए. नए कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप के साथ हाथों पर लगी मेहंदी (Stylish Mehndi Designs) भी पूरे लुक में चार चांद लगा देती है.
अगर आप इस रक्षाबंधन पर कुछ ऐसा ट्राई करना चाहती हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ज्यादा भरा-भरा भी न लगे, तो ये स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.
1. मिनिमल बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट मेहंदी पसंद है, तो बेल डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर उंगलियों या कलाई तक जाती हुई पतली बेल बनाई जाती है. इसमें छोटे फूल, पत्तियां और घुमावदार पैटर्न शामिल किए जा सकते हैं.

2. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फूलों वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है. इस डिजाइन में हथेली के बीच या साइड में एक बड़ा फूल बनाया जाता है और उसके आसपास छोटी पत्तियां और बारीक डॉट्स (Stylish Mehndi Designs) बनाए जाते हैं. आप चाहें तो इसे सिर्फ हथेली के एक हिस्से तक रखें. इससे डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: राखी की तस्वीरें होंगी खास, जब भाई-बहन की फोटो पर होंगे ये मजेदार Captions
3. अरेबिक स्टाइल मेहंदी
अरेबिक मेहंदी डिजाइन में मोटे फूल, पत्तियां और खाली जगह का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. यह डिजाइन जल्दी भी लग जाता है और हाथों को भरा-भरा दिखाने के बजाय एक स्टाइलिश लुक देता है.

4. फिंगर मेहंदी डिजाइन (Stylish Mehndi Designs)
आजकल सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है. आप उंगलियों पर छोटे फूल, पत्तियां, जालियां या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनवा सकती हैं. हथेली को खाली रखने से डिजाइन काफी मॉडर्न नजर आता है.

5. मंडला मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीच में गोल मंडला पैटर्न और उसके आसपास छोटे-छोटे डिजाइन इस मेहंदी को बेहद खूबसूरत बनाते हैं. सिंपल मंडला के साथ उंगलियों पर हल्का डिजाइन रक्षाबंधन के लिए एक शानदार लुक दे सकता है.

6. बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आप हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं, तो हाथ के पीछे यानी बैक हैंड पर डिजाइन (Stylish Mehndi Designs) बनवा सकती हैं. यहां फूलों की बेल, पत्तियां या जालीदार पैटर्न काफी सुंदर लगता है. इसके साथ उंगलियों पर हल्की मेहंदी लगाने से पूरा लुक और भी स्टाइलिश हो जाता है.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं घर, मिलेगा खूबसूरत फेस्टिव लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए