घर पर बनाएं स्वादिष्ट 6 टेस्टी स्ट्रीट फूड, नोट कीजिए संजीव कपूर की खास रेसिपी  

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

स्ट्रीट फ़ूड (image: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Street Food Recipes at Home: संजीव कपूर के बताए 6 टेस्टी स्ट्रीट फूड रेसिपीज़, अब घर पर बनाएं आसानी से और पाएं बाजार जैसा स्वाद, जानें आसान तरीके और मजेदार टिप्स के साथ स्वादिष्ट डिशेज़ तैयार करने का सही तरीका घर बैठे

विज्ञापन

Street Food Recipes at Home: भारत के मशहूर शेफ संजीव कपूर अक्सर अपने आसान और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 6 ऐसे स्ट्रीट फूड रेसिपीज साझा किए हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. खास बात यह है कि ये रेसिपीज न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि घर के साफ-सुथरे माहौल में बनने के कारण सेहत के लिए भी बेहतर हैं. अगर आप भी बाहर जैसा चटपटा स्ट्रीट फूड घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

विज्ञापन

पानीपुरी 

पानीपुरी हर किसी को बहुत ज्यादा पसंद होता है लेकिन इसे बनाना सबको मुश्किल लगता है ऐसे में आप घर पर सूजी के गोलगप्पे, उबले आलू, चने, इमली की चटनी, पुदीना पानी को मिलाकर गोलगप्पों में आलू और चने का मिश्रण भरें. ऊपर से इमली की चटनी और पुदीना पानी डालें. तुरंत सर्व करें.

पाव भाजी

पाव भाजी बच्चों स लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद होता है. इसे बनान के लिए आलू, टमाटर, मटर, शिमला मिर्च, पाव भाजी मसाला, मक्खन सब्जियों को उबालकर मैश करें. कड़ाही में मक्खन डालकर मसाले के साथ पकाएं. पाव को मक्खन में सेंककर गरमा-गरम सर्व करें.

भेलपुरी

 भेलपुरी बनाने के लिए मुरमुरा, प्याज, टमाटर, हरी चटनी, इमली चटनी, सेव सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाएं और तुरंत सर्व करें ताकि कुरकुरापन बना रहे.

आलू टिक्की चाट

आलू टिक्की चाट बनाना बहुत आसान है. इसके लिए उबले आलू, मसाले, दही, चटनी, सेव चाहिए. आलू की टिक्की बनाकर तवे पर सेंक लें. ऊपर से दही, चटनी और सेव डालकर सर्व करें.

फ्रेंकी रोल

फ्रेंकी रोल बनाने के लिए आपको चाहिए  रोटी, सब्जियां, सॉस, पनीर या चिकन, इसके बाद रोटी पर सॉस लगाएं, सब्जियां और पनीर रखें. रोल बनाकर हल्का सेंक लें.

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: बचपन की यादें करें ताजा, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर पर बनाएं कटोरी चाट 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola