Sooji Dhokla: झटपट से बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता, फ्लेवरफुल रवा ढोकला रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Jun 2025 3:35 PM

विज्ञापन

Sooji Dhokla ( AI generated image)

Sooji Dhokla: हेल्दी और टेस्टी का कॉम्बो है ये सूजी यानी रवा ढोकला. इस रेसिपी का स्वाद आपका दिल जीत लेगा और ये खाने में हल्का और सॉफ्ट होता है. आप इसको शाम के नाश्ते में बनाएं और परिवार के साथ यादगार टाइम स्पेंड करें.

विज्ञापन

Sooji Dhokla, Rava Dhokla: नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का मन है तो आप लोकप्रिय ढोकला को बना सकते हैं. ढोकला को आमतौर पर बेसन से बनाया जाता है. सूजी से बनाया गया ढोकला सॉफ्ट और स्पंजी होता है और इसे जल्द तैयार किया जा सकता है. इस स्नैक को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं और ये शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है. 

सूजी ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- एक कप 
  • दही- आधा कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • ईनो- एक छोटा चम्मच 
  • चीनी- 2-3 चम्मच 
  • राई- एक बड़ा चम्मच 
  • पानी
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट- एक चम्मच 
  • तेल
  • हींग- चुटकी भर 
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- 1-2
  • तिल- 1 छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Ragi Chilla: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें कुछ हट के? बनाएं हेल्दी रागी चीला, एक परफेक्ट मॉर्निंग रेसिपी

सूजी ढोकला बनाने की विधि ( Sooji Dhokla, Rava Dhokla)

  • सूजी ढोकला बनाने के लिए एक बाउल में सूजी यानी रवा को डालें. अब इसमें आप दही और अदरक मिर्च का पेस्ट को मिक्स कर दें. 
  • अब थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को तैयार कर लें. बैटर को ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं रखें. बैटर को आप 15 मिनट तक के लिए रेस्ट पर छोड़ दें. 
  • ढोकला बनाने के लिए आप एक थाली या कंटेनर ले लें. इस पर तेल को अच्छे से लगा दें. अब बैटर में नमक और चीनी को डाल दें. इसमें आप ईनो को मिक्स कर दें. अब इस बैटर को प्लेट में डाल दें. 
  • स्टीमर में आप पानी को डाल कर गर्म कर दें. आप एक स्टैंड के ऊपर कंटेनर को रख दें. इसको आपको बीस मिनट तक के लिए पकाना है. एक टूथपिक की मदद से आप ढोकला को चैक कर लें. अगर ढोकला चिपक नहीं रहा है तो ढोकला तैयार है. 
  • इस स्टीमर से निकाल दें. आप तैयार ढोकला को दूसरे प्लेट में निकाल सकते हैं.
  • अब तड़के को बनाने के लिए आप तेल को गर्म करें और इसमें राई, हरी मिर्च, तिल और करी पत्ते और हींग को डालकर तड़का तैयार करें. अब थोड़े से पानी में चीनी के घोल को तैयार कर लें. इसे सावधानी से तड़के में डालें और इस को आप ढोकला के ऊपर डाल दें. अब इसे आप मनचाहे शेप में काटकर चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Set Dosa: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट है मुलायम और स्पंजी सेट डोसा, इस तरीके से करें तैयार 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola