Set Dosa: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट है मुलायम और स्पंजी सेट डोसा, इस तरीके से करें तैयार

set dosa recipe ( AI generated Image)
Set Dosa: सॉफ्ट फूले हुए स्पंजी सेट डोसा का स्वाद बेमिसाल है. इस डोसा को आप ब्रेकफास्ट में चटनी के साथ सेवन कर सकते हैं. सेट डोसा को आप आसानी से बना सकते हैं और सुबह के नाश्ते को और भी मजेदार बना सकते हैं.
Set Dosa: डोसा एक स्वादिष्ट और हेल्दी खाना है. इसका सेवन ब्रेकफास्ट या लंच में किया जाता है. आपने प्लेन डोसा और मसाला डोसा तो जरूर खाया होगा मगर क्या आपने कभी सेट डोसा का स्वाद चखा है? ये डोसा सॉफ्ट और स्पंजी होता है. तो आइए जानते हैं सेट डोसा की रेसिपी.
सेट डोसा बनाने के लिए सामग्री ( Set Dosa Ingredients)
- चावल- दो कप
- उड़द दाल- आधा कप
- पोहा- 2 बड़े चम्मच
- मेथी के दाने- एक छोटा चम्मच
- पानी
- नमक- स्वादानुसार
- तेल
यह भी पढ़ें- Veg Sandwich: ब्रेड में भर दें स्वाद, घर पर बनाएं झटपट वेज सैंडविच
सेट डोसा बनाने की विधि ( Set Dosa)
- सेट डोसा बनाने के लिए आपको डोसा का बैटर तैयार करना होगा. आप चावल को धोकर पानी में भिगो दें. दाल को भी साफ पानी से धोकर साफ कर लें और इसे भी भिगो दें. मेथी दाना को भी पानी में कुछ घंटे के लिए डाल दें. पोहा को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
- चावल और दाल को 6 से 7 घंटे के लिए भिगो दें. अब इसे मिक्सी में पीस लें और सम्मोथ पेस्ट बना लें. इस बात का ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा ना हो. बैटर में आप को नमक मिक्स कर दें और ढककर इस मिश्रण को 8 से 10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें.
- अगर आप ठंडे जगह में रहते हैं तो फर्मेंट होने में और ज्यादा टाइम लग सकता है.
- जब बैटर तैयार हो जाए तब आप इससे डोसा बना सकते हैं.
- अब तवे को गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तब आप इसमें एक बड़े चम्मच की मदद से डोसा के बैटर को डालें और इसे हल्का सा फैलाएं. इसको रेगुलर डोसा के जैसा नहीं फैलाना है. आप मध्यम आंच पर इस डोसा को पकाएं.
- अब इसमें आप किनारों पर एक चम्मच तेल को डालें. डोसा के ऊपर एक ढक्कन को रखें और इसे ढककर एक से दो मिनट के लिए पकाएं. ये हल्का सा फूल जाएगा और इसका रंग बदल जाएगा. आपका डोसा तैयार है. इसे आप नारियल की चटनी के साथ परोसें और एंजॉय करें.
यह भी पढ़ें- Pyazi Recipe: बारिश और चाय के साथ क्रिस्पी स्नैक, ट्राई करें प्याजी की रेसिपी
यह भी पढ़ें- Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










