Veg Sandwich: ब्रेड में भर दें स्वाद, घर पर बनाएं झटपट वेज सैंडविच

Updated:
विज्ञापन
veg sandwich

veg sandwich ( AI generated image)

Veg Sandwich: वेज सैंडविच या वेजिटेबल सैंडविच बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आता है और ये लंच बॉक्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आपको शाम के टाइम में हल्की भूख लगी है तो आप इस रेसिपी को तुरंत बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं मिक्स वेज सैंडविच बनाने की विधि के बारे में.

विज्ञापन

Veg Sandwich:  जल्दबाजी में कुछ समझ नहीं आता कि क्या बनाएं तो आप झटपट से रेडी होने वाली वेज सैंडविच बना सकते हैं. वेज सैंडविच बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आता है और ये लंच बॉक्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आपको शाम के टाइम में हल्की भूख लगी है तो आप इस रेसिपी को तुरंत बना सकते हैं. ये खाने में काफी टेस्टी है. तो आइए जानते हैं मिक्स वेज सैंडविच बनाने के तरीके के बारे में. 

मिक्स वेज सैंडविच के लिए सामग्री (Veg Sandwich Ingredients)

  • आलू- 2 उबले हुए 
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ 
  • शिमला मिर्च- 1 
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पाता गोभी- आधा कप 
  • अदरक- एक चम्मच 
  • चाट मसाला- आधा चम्मच 
  • ब्रेड- 4-6 
  • चीज- आधा कप 
  • बटर

यह भी पढ़ें- Cabbage Pakoda Recipe: हर मौसम में छा जाने वाला स्नैक, कम मेहनत में ज्यादा स्वाद

मिक्स वेज सैंडविच बनाने की विधि (Veg Sandwich Ingredients)

  • सैंडविच की फिलिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें. अब गाजर को कद्दूकस करें और शिमला मिर्च को बारीक काट लें. पत्ता गोभी को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. 
  • इस मिश्रण में नमक, काली मिर्च और चाट मसाला को अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को भी डालकर मिक्स करें. 
  • अब एक ब्रेड की स्लाइस को लें और उसके ऊपर हरी चटनी या टोमोटो सॉस को लगाएं. अब इसके ऊपर तैयार किए मिश्रण को डालें. मिश्रण के ऊपर आप चीज को कद्दूकस कर के डाल दें. अब दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे बंद करें. 
  • अब तवे को गर्म करें और उसके ऊपर बटर को डालें. ब्रेड को तवे पर एक साइड से क्रिस्पी होने तक पकाएं. अब इसे दूसरे साइड से पलट दें और इसे पकने दें. दोनों साइड से गोल्डन रंग का हो जाने पर निकाल लें. मिक्स वेज सैंडविच तैयार है. इसका सेवन आप चटनी या सॉस के साथ कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Pyazi Recipe: बारिश और चाय के साथ क्रिस्पी स्नैक, ट्राई करें प्याजी की रेसिपी

यह भी पढ़ें- Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola