बिना मशीन के भी चमक उठेगा आपका सोफा, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
Updated:
विज्ञापन
Sofa Cleaning Tips, PC - AI
Sofa Cleaning Tips: सोफे की गंदगी, दाग और बदबू से परेशान हैं? बिना वैक्यूम क्लीनर के भी इन 5 आसान घरेलू तरीकों से सोफे को चमकाएं
विज्ञापन
Sofa Cleaning Tips: घर का सोफा रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से जल्दी गंदा हो जाता है. उस पर धूल, दाग और हल्की बदबू भी जमने लगती है. अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो चिंता की बात नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से भी सोफे को आसानी से साफ और ताजा बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं बिना मशीन के सोफा साफ करने के आसान तरीके.
विज्ञापन
1. पहले धूल साफ करें
- सूखे कपड़े से पूरे सोफे की डस्टिंग करें.
- कुशन और कोनों की भी सफाई करें.
2. शैंपू से करें सफाई
- 1 लीटर गुनगुने पानी में थोड़ा माइल्ड शैंपू मिलाएं.
- स्पंज को हल्का निचोड़कर सोफे पर साफ करें.
- बाद में सूखे तौलिये से पोंछ दें.
3. दाग हटाने का आसान तरीका
- दाग वाली जगह पर शैंपू वाला घोल लगाएं.
- 5 मिनट बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ कर दें.
4. बदबू से ऐसे पाएं छुटकारा
- सफाई के बाद सोफे को खुली हवा में सूखने दें.
- इससे नमी और हल्की बदबू दूर हो जाएगी.
5. इन बातों का रखें ध्यान
- ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें.
- तेज केमिकल या ब्लीच से बचें.
यह भी पढ़ें: किचन की चिमनी पर जम गई है तेल की मोटी परत? इन आसान तरीकों से करें सफाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन