इस खास तरीके से केयर करने पर हरा-भरा हो जाएगा स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट केयर टिप्स (Image-iStock)
Snake Plant Care Tips: घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला स्नेक प्लांट गर्मी का मौसम शुरू होते ही सूखने लगता है. यहां बताए जा रहे टिप्स को आजमाकर आप पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं.
Snake Plant Care Tips: स्नेक प्लांट जिसे लोग घर या ऑफिस में छोटे गमले में लगाते हैं. इस पौधे की खासियत है कि एक तो यह खूबसूरती बढ़ाती है लेकिन इसकी देखभाल भी बहुत ज्यादा नहीं करनी पड़ती है. सांप की तरह दिखने वाला यह पौधा इंडोर हवा को एकदम साफ और शुद्ध रखता है. कुछ लोग इसे घर के अंदर तो कुछ घर के बाहर भी लगाते हैं. हालांकि जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होगा यह पौधा सूखने लगता है. ऐसे में हम आपको इस पौधे की केयर करने के टिप्स बताते हैं, ताकि आपका पौधा हरा-भरा रहे.
मिट्टी को बदलना जरूरी
स्नेक प्लांट की देखभाल करना बहुत ही आसान है. अगर गर्मी के मौसम में यह पौधा सूखने लगे तो आप इसकी मिट्टी को बदल सकते हैं. आप चाहें तो इसमें घर में बने खाद को भी डाल सकते हैं. इसमें रोजाना नहीं बल्कि 2-3 दिन पर पानी डालने की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें: हरे भरे हो जाएंगे बालकनी में रखें पौधे, बस आजमाएं ये टिप्स
कीड़ों से करें बचाव
वेसे तो पौधों पर कीड़ा लगना आम बात है. स्नेक प्लांट की पत्तियों में अगर आपको कीड़े दिखे तो आप उस पर नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं. इसकी पत्तियों को आप समय-समय पर साफ भी करते रहें.
धूप का ख्याल जरूरी
स्नेक प्लांट को वैसे तो ज्यादा धूप में रखने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसको समय पर धूप-धूप में रखना सही रहता है. इस पौधे को हल्की धूप में रखने से यह हरा-भरा रहता है.
यह भी पढ़ें: How To Grow Raat Rani Plant: इन टिप्स से गमले में लगाएं रात रानी का पौधा, फूलों से महक उठेगा आपका आंगन
यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




