ePaper

Tandoori Chai Recipe: सर्दी की ठिठुरन में कुल्हड़ वाली तंदूरी चाय का गर्माहट भरा एहसास, स्वाद ऐसा कि सभी कहेंगे शेयर करो रेसिपी

Updated at : 09 Nov 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
tandoori chai recipe

AI generated image

Tandoori Chai Recipe: तंदूरी चाय आज के समय में एक ट्रेंड बन चुकी है और लोग इसे पीना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप घर पर इसे ट्राई करना चाहते हैं तो आर्टिकल की मदद से मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Tandoori Chai Recipe: चाय एक ऐसी ड्रिंक है जिसे हम पीना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. सुबह उठने से लेकर शाम को दोस्तों के साथ बैठकर हम कम से कम दो से तीन कप चाय तो पी ही जाते हैं. अगर आप भी इसी तरह के चाय लवर हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको तंदूरी चाय की आसान और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे ट्राई करके आप सिंपल चाय को भी एक फन ट्विस्ट दे सकते हैं. अगर आप तंदूरी चाय के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक ट्रेडिशनल चाय ही है जो आज के समय में एक ट्रेंड भी बन चुकी है. इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है. इसे तैयार करने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ को तंदूर या गैस फ्लेम पर गर्म किया जाता है और फिर उसमें गर्म चाय डाली जाती है. जब चाय गर्म कुल्हड़ में डाली जाती है, तो वह सिजल करती है और उसमें मिट्टी और धुएं की जबरदस्त खुशबू आ जाती है.

तंदूरी चाय बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • पानी – 1 कप
  • दूध – 1 कप
  • चाय पत्ती – डेढ़ छोटा चम्मच
  • चीनी – स्वादानुसार
  • अदरक – आधा इंच टुकड़ा क्रश किया हुआ
  • इलायची – 1 क्रश किया हुआ
  • मिट्टी का कुल्हड़ – 1 छोटे साइज का

यह भी पढ़ें: Suji Vegetable Appe Recipe: हेल्दी तरीके से मिटाएं शाम की भूख, मिनटों में सूजी वेजिटेबल अप्पे बनाकर सभी को करें इम्प्रेस

यह भी पढ़ें: Besan Katori Chaat Recipe: चटपटी चटनी और दही के साथ घर पर ही बनाएं क्रिस्पी बेसन कटोरी चाट, पाएं स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद बिना किसी झंझट के

तंदूरी चाय बनाने की आसान रेसिपी

  • तंदूरी चाय घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और इसमें क्रश की हुई अदरक और इलायची डालकर अच्छे से उबालें. इसके बाद चाय पत्ती डालें और 1 मिनट उबालें और बाद में दूध और चीनी डालकर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें, जब तक चाय का रंग और खुशबू बढ़ न जाए.
  • इसके बाद गैस पर एक जाली या चिमटा रखें और उस पर मिट्टी का कुल्हड़ रखकर तेज आंच पर 5 से 7 मिनट तक गर्म करें. इस बात का खास ख्याल रखें कि कुल्हड़ इतना गर्म होना चाहिए कि उसमें डाली गई चाय सिजल करे और हल्का धुआं उठे.
  • जब कुल्हड़ गर्म हो जाए, गैस बंद करें और पकी हुई चाय को सावधानी से उसमें डालें. अब आप देखेंगे कि चाय से तुरंत बुलबुले उठने लगते हैं और उसमें से तंदूरी खुशबू आने लगती है. अब इसे 1 से 2 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें ताकि स्वाद अच्छे से सेट हो जाए.
  • इसके बाद तंदूरी चाय को किसी दूसरे कुल्हड़ या कप में डालें और गर्मागर्म परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाय मसाला या पिसी हुई इलायची छिड़क सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gud Amla Murabba Recipe: चीनी नहीं गुड़ से बनाएं हेल्दी आंवला मुरब्बा, स्वाद में बेहतर और सेहत के लिए भी डबल फायदेमंद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola