ePaper

Smoky Garlic Tomato Chutney: सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी और स्मोकी लहसुन-टमाटर की चटनी

Updated at : 17 Jun 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Smoky Garlic Tomato Chutney: सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं टेस्टी और स्मोकी लहसुन-टमाटर की चटनी

Smoky Garlic Tomato Chutney : टमाटर और लहसुन के साथ बनाएं तीखी और स्मोकी चटनी जो बढ़ाए हर थाली का स्वाद.

विज्ञापन

Smoky Garlic Tomato Chutney: अगर आप रोज-रोज एक जैसी चटनियों से बोर हो गए हैं और कुछ नया तीखा और खुशबूदार ट्राय करना चाहते हैं तो ये स्मोकी लहसुन-टमाटर की चटनीआपके लिए परफेक्ट है. टमाटर की खटास, लहसुन की तीखापन और कोयले की स्मोकी खुशबू का मेल इस चटनी को बना देता है हर खाने की जान.सिर्फ 15 मिनट में तैयार होने वाली यह देसी स्टाइल चटनी न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद है.

सामग्री

  • टमाटर – 4 मध्यम आकार के (कटे हुए)
  • लहसुन की कलियां – 10-12
  • साबुत लाल मिर्च – 3-4 (स्वाद अनुसार)
  • सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हल्दी – 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • गुड़ या शक्कर – 1 टीस्पून (ऐच्छिक)
  • धुएं के लिए – कोयला का एक टुकड़ा और देसी घी की कुछ बूंदें

बनाने की विधि

  • तेल गरम करें: एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल थोड़ा धुआं देने लगे तो उसमें जीरा डालें.
  • लहसुन और मिर्च भूनें: उसमें लहसुन की कलियां और साबुत लाल मिर्च डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • टमाटर डालें: कटे हुए टमाटर, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह से गल न जाए.
  • गुड़ डालें (अगर इस्तेमाल कर रहे हों): स्वाद संतुलित करने के लिए थोड़ा गुड़ या शक्कर डालें.
  • मिक्स करें: ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • स्मोकी फ्लेवर जोड़ें: एक कोयले के टुकड़े को गैस पर जलाकर एक छोटी कटोरी में रखें, उस पर देसी घी डालें और कटोरी को चटनी के बर्तन के बीच में रखें.ऊपर से ढककर 2-3 मिनट छोड़ दें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola