Skincare Tips: चेहरे की झाइयों से हैं परेशान, तो अपनायें यह घरेलू नुस्खें

Published by : Astha Singh Updated At : 23 Jan 2025 4:19 PM

विज्ञापन

Skincare Tips

Skincare Tips: चेहरे की झाइयां खूबसूरती में दाग लगा देती हैं ऐसे में आज हम आपको बताएंगे 5 घरेलू नुस्खें जिसके प्रयोग से आप झाइयों से निजात पा सकते हैं.

विज्ञापन

Skincare Tips: आजकल हर कोई किसी न किसी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रहा है जो हमारे चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करती है. दिनभर की भाग-दौड़, गलत खान-पान और उचित देखभाल की कमी के कारण पिंपल्स, फाइन लाइन्स, एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होती हैं जिन्हें आमतौर पर झाइयां कहा जाता है. झाइयों के होने के कई कारण हो सकते है जैसे स्किन की सही देखभाल न करना, हार्मोनल असंतुलन, सूरज की हानिकारक किरणों का अधिक संपर्क, केमिकल प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल. आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खें बताएंगे जिनसे आप झाइयों से निजात पा सकते हैं.

हल्दी बेसन का फेस पैक

वर्षों से हल्दी को खूबसुरती बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा रहा है क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करते हैं. अगर आप झाइयों को कम करना चाहते हैं तो हल्दी और बेसन का फेसपैक एक बेहतरीन उपाय हो सकता है. इसके लिए ½ चम्मच हल्दी को बेसन में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. फिर इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं और पूरी तरह सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा और झाइयां भी कम होंगी.

स्किन केयर से जुड़े ट्रेडिंग खबरें को यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: बढ़ती उम्र में दिखाना चाहती हैं जवां, तो फॉलो करें ये 5 स्किनकेयर टिप्स

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डायट में शामिल की गयी ये चीजें चेहरे को बना देते हैं बेजान, छिन जाता है निखार

टमाटर का रस

टमाटर का रस झाइयों को कम करने में मदद करता है. टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे गुण होते हैं. जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झाइयों को कम करते हैं साथ ही त्वचा को सन डैमेज से भी बचाता है. टमाटर के रस को 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट को कहें बाय-बाय, आज से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल 

दही और नींबू का पेस्ट

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है. वहीं नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो प्राकृतिक ब्लीचिंग का काम करता है. ऐसे में झाइयों को खत्म करने के लिए इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं. सूखने के बाद धो लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

पपीता का पेस्ट

पपीता में पपाइन नामक एंजाइम होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो रंगत को निखारता है. पपीते का पेस्ट चेहरे पर लगाएं या आप इसके रस को भी लगा सकते हैं और 20 मिनट बाद धो लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये आदतें ग्लोइंग बनेगी स्किन

विज्ञापन
Astha Singh

लेखक के बारे में

By Astha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola