Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट को कहें बाय-बाय, आज से करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

skin care
Beauty Tips: उम्र बढ़ने के कारण चेहरे पर कई बदलाव आने लगते है. जो चेहरे को बेजान बना देते है. ऐसे में आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर अपने चेहरे में उम्र से होने वाले दाग-धब्बे और झुर्रियां को दूर कर सकते हैं. साथ ही ये हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
Beauty Tips: हर कोई अपना चेहरा चमकदार और खिला-खिला चाहता है. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ हमारे चेहरे में लटकने और फाइन लाइंस आ जाती है. जिससे हमारा चेहरा अच्छा नहीं दिखता है. ऐसे में आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आपके चेहरे को अच्छा बनाने के लिए ग्लिसरीन काफी काम आ सकती हैं. ग्लिसरीन में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते है. जो त्वचा को नमी और साफ रखने में मदद करते हैं. साथ ही इसका इस्तेमाल करने से चेहरे में दाग-धब्बा नहीं होते है. ये हमारे चेहरे को हाइड्रेट रखती है जो चेहरे में सूखापन होने से बचाती हैं. तो आइए जानते है, ग्लिसरीन लगाने के फायदे जिसे लगाकर आप अपने चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे को को दूर कर सकते हैं.
झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर करना
ग्लिसरीन में गुलाब जल या नींबू का रस मिलाकर, चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होते है. जिससे चेहरा खूबसूरत और चमकदार रहता है. आप इसके बेहतर रिजल्ट के लिए रोजाना रात को सोने से पहले जरूर लगाएं.
ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुल गया ग्लोइंग त्वचा का राज, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे
एंटी-एजिंग के गुण
ग्लिसरीन को फिटकरी में मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद है. ये आपके चेहरे की बढ़ती उम्र को दूर करता है. साथ ही फिटकरी में एंटी-एजिंग के गुण होते है. जो त्वचा की डेड-स्किन और झुर्रियां को दूर करता हैं.
त्वचा में नमी बनाएं रखना
ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग के गुण होते हैं, जो स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं. साथ ही ये चेहरे को नमी रखने में मदद करती हैं. इसके अच्छे रिजल्ट के लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्किन को हाइड्रेट रखती है और इससे स्किन में ड्राईनेस भी कम होती है.
चेहरे की टैनिंग हटाना
अक्सर धूप में जाने से चेहरे पर टैनिंग हो जाती हैं. साथ ही यूवी किरणों की वजह से त्वचा के रंग में बदलाव आने लगता है. इसे हटाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप जल्दी ही बेहतर रिजल्ट पाना चाहते है, तो रोजाना रात को सोने से पहले ग्लिसरीन लगा कर सोए.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: हफ्तेभर में ग्लोइंग बन जाएगी आपकी त्वचा, सोने से पहले चेहरे पर करें इन चीजों का इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










