Skincare Tips: बार-बार फेस वॉश करने की टेंशन खत्म! ऑयली स्किन वालों के लिए ये हैं बेस्ट होममेड फेस मास्क

Updated:
विज्ञापन
homemade face mask

AI generated image

Skincare Tips: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो अब आपको घबराने की या फिर उसे बार-बार धोने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल फेस मास्क के बारे में बताने जा रजे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा फ्रेश और ऑइल फ्री रह सकता है.

विज्ञापन

Skincare Tips: ऑयली स्किन वालों को दूसरों की तुलना में अपनी स्किन का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है. इसके पीछे एक मुख्य कारण है कि दूसरों की तुलना में इनकी स्किन जल्दी चिपचिपी हो जाती हो और पूरे चेहरे पर तेल दिखाई देने लगता है. जब स्किन ऑयली होती है तो यह सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगता है बल्कि इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं भी होती है. जब आपकी स्किन ऑयली होती है तो आपके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने ज्यादा निकलते हैं और साथ ही रिंकल्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपकी स्किन भी ऑयली है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी स्किन लंबे समय तक ऑयल फ्री और फ्रेश बनी रह सकती है. इन���े नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनी रहती है.

बेसन और गुलाबजल फेस मास्क

अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नियमित तौर पर बेसन और गुलाबजल से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको बेसन और गुलाबजल को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है और जब यह सूख जाए तो आपको पानी से अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: नहाने से पहले चेहरे पर इन चीजों के इस्तेमाल से मिलेगा दाग-धब्बों से छुटकारा, हर कोई होगा निखार का दीवाना

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लंबे समय से स्किनकेयर के लिए किया जाता रहा है. जब आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर चेहरे पर करते हैं तो आपको ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए आप गुलाबजल के साथ इसे मिक्स करके लगाएं.

दही फेस मास्क का इस्तेमाल

ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही और ओट्स से बने फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको ओट्स को अच्छे से पीस लेना है और इसे दही में मिला लेना है. अब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है और इसे चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है. जब यह मास्क सूख जाए तो पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: पार्लर वाली आंटी भी रह जाएंगी हैरान! सिर्फ आलू से पाएं फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola