Skin Care Tips: अब खुरदुरी त्वचा का नहीं कोई डर, गुलाब जल से बनाए चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग

Published by : Priya Gupta Updated At : 27 Apr 2025 11:07 AM

विज्ञापन

ROSE WATER (ai image)

Skin Care Tips: क्या आप भी चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लाना चाहते हैं? तो आज हम आपको गुलाब जल के फायदे और इस्तेमाल करने के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छी हैं. चलिए जानते हैं इसके उपयोग और टिप्स के बारे में अच्छे से.

विज्ञापन

Skin Care Tips: क्या आप भी अपने चेहरे को गुलाब के जैसा खूबसूरत और सुंदर बनाना चाहते हैं? तो आप घर बैठे घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने चेहरे की रौनक में चार चांद लगा सकते हैं. रोज वाटर, जिसे हम गुलाब जल के नाम से भी जानते हैं. ये प्रकृति से मिला एक वरदान है, जो न केवल त्वचा को निखारने का काम करता है, बल्कि इसे हाइड्रेट, ठंडक और कोमलता भी प्रदान करता है. गुलाब जल में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, ग्लाइकोसाइड्स और  एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में गुलाब जल को त्वचा में लगाने के लिए फायदे और उपयोग के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसे जुड़ी खास टिप्स के बारे में.

गुलाब जल का उपयोग कैसे करें? (How To Use Rose Water On The Face)

  • रोज वाटर को चेहरे में टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कॉटन में गुलाब जल डालें और उसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. 
  • गुलाब जल को दही, शहद, बेसन या हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं. उसके बाद 15 मिनट चेहरे पर लगाकर धो लें. 
  • अगर आपकी त्वचा बहुत सूखी है, तो गुलाब जल को किसी भी क्रीम में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

चेहरे में गुलाब जल लगाने के फायदे (Benefits Of Rose Water On The Face)

चेहरे को नमी प्रदान करना

गुलाब जल, चेहरे को नमी देने का एक बेहतरीन उपाय है. अगर आपकी त्वचा सूखी और मुरझाई हुई है, तो गुलाब जल लगाकर आप चेहरे को ताजगी और हाइड्रेशन दे सकते हैं. इसके साथ ही यह  त्वचा को कोमल और ग्लो रखने में मदद करता है. 

जलन को कम करना

रोज वाटर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में बहुत फायदेमंद है. अगर आपको जलन और एलर्जी की समस्या है, तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर तुरंत राहत पा सकते हैं. 

त्वचा को चमकदार बनाना 

गुलाब जल त्वचा की रंगत को एक समान और चमकदार बनाने में बहुत मदद करता है. चेहरे की दाग-धब्बों, मुंहासों या झुर्रियों को कम करने के लिए बहुत मददगार है. इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर नेचुरल निखार आ जाता है और चेहरा चमकदार दिखता है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola